बंजर पड़ी जमीनें भूमिहीनों को दिए जाने का सरकार ने किया खंडन

पिछले कुछ दिनों से चल रही पलायन कर गए लोगों की जमीनें सरकार द्वारा वापस लेकर भूमिहीनों को देने की खबर को सरकार ने अफवाह करार दिया है। यही नहीं शासन में प्रभारी सचिव राजस्व हरबंश सिंह चुघ ने अपील जारी कर कहा है कि इस तरह का कोई भी निर्णय सरकार द्वारा नहीं लिया […]

पिछले कुछ दिनों से चल रही पलायन कर गए लोगों की जमीनें सरकार द्वारा वापस लेकर भूमिहीनों को देने की खबर को सरकार ने अफवाह करार दिया है। यही नहीं शासन में प्रभारी सचिव राजस्व हरबंश सिंह चुघ ने अपील जारी कर कहा है कि इस तरह का कोई भी निर्णय सरकार द्वारा नहीं लिया गया है।


पिछले कई दिनों से यह खबर सोशल साइट फेसबुक एवं व्हाट्स पर तैर रही थी। सोशल मीडिया में लिखा है कि,-”सोशल साइट में उत्तराखंड राज्य द्वाराा ऐसा सर्कुलर जारी कर दिया गया ह कि जिस भी ग्रामसभावासियों ने अपनी कृषि भूमि दस साल से ज्यादा बंजर छोड़े हो गए हों, वह जमीन भूमिहीनें को देने की कवायद श्ुरू हो गई है। चाहे वे सिंचाई की जमीन हो या फिर कोई अन्य। सरकार का मानना हैकि बंजर भूमि की आवश्यकता अब लोगों को नहीं है, इसलिए यह जमीन उन बेघर दृष्टिहीनों को दे दी जाए, जिनके पास जमीन नहीं है।” आज प्रभारी सचिव राजस्व ने इसका खंडन करते हुए बताया कि यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत मात्र है। श्री चुघ ने इस पर ध्यान न देने की अपील की है। श्री चुघ ने कहा कि ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा न तो ऐसा कोई निर्णय लिया गया है और न ही कोई विचाराधीन है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts