हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्यसचिव ने किया हाईकोर्ट को गुमराह। कोर्ट नाराज,मांगा जबाब

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को गलत दस्तावेज दिखाकर गुमराह करने के मामले में न्यायालय ने प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार को दो हफ्ते के भीतर जवाब देने को कहा है।           न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की एकलपीठ ने आज शांतिपुरी निवासी गणेश उपाध्याय की जनहित याचिका पर सुनवाई करते […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को गलत दस्तावेज दिखाकर गुमराह करने के मामले में न्यायालय ने प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार को दो हफ्ते के भीतर जवाब देने को कहा है।
          न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की एकलपीठ ने आज शांतिपुरी निवासी गणेश उपाध्याय की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नाराजगी जताई।
देखिए वीडियो

https://youtu.be/3cwaR-gk7JI

याचिकाकर्ता ने न्यायालय में किसानों की आत्महत्या और बकाए भुगतान को लेकर वर्ष 2017 में याचिका डाली थी। याची ने न्यायालय को बताया था कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद सरकार ने किसान आयोग का गठन नहीं किया, आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार को 50,000/=रुपये का मुआवजा नहीं दिया गया है। इन परिवारों को पेंशन स्कीम से भी नहीं जोड़ा गया है। किसानों को मौसमी आपदा से फसल नुकसान का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। गणेश उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखण्ड शुगर फैक्टरियों से किसानों के गन्ने का भुगतान 8 अप्रैल 2019 तक लगभग 8 अरब रुपयों का बकाया है।
         पूर्व में न्यायालय द्वारा पूछे जाने पर मुख्य सचिव ने अवमानना याचिका पर जवाब देते हुए कहा था कि किसानों के 1292.47करोड़ रुपये के भुगतान के खिलाफ सरकार ने 1098.55 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। याची के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया और न्यायालय को बताया कि 8 अप्रैल 2019 तक किसानों का 800 करोड़ रुपया बकाया है। गणेश उपाध्याय ने बताया कि सरकार ने न्यायालय में सही आंकड़े नहीं दिए है। उन्होंने न्यायालय में सही आंकड़े दिए हैं। न्यायालय ने सरकार से 14 दिनों के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts