हादसा : मसूरी में गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर;मची चीख-पुकार

मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। मसूरी झील के पास मल्होत्रा होमस्टे के नजदीक पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में पांच परिवारों के 20 पर्यटक सवार थे। गनीमत रही कि टेंपो ट्रैवलर खाई में नीचे पेड़ों […]

मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। मसूरी झील के पास मल्होत्रा होमस्टे के नजदीक पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
वाहन में पांच परिवारों के 20 पर्यटक सवार थे।
गनीमत रही कि टेंपो ट्रैवलर खाई में नीचे पेड़ों के बीच अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में एक महिला को हल्की चोट आई है, जबकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सामने से आ रहे वाहन को बचाने में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम टेंपो ट्रैवलर हरिद्वार से पर्यटकों को लेकर मसूरी जा रहा था। जैसे ही वाहन मसूरी झील के पास मल्होत्रा होमस्टे के नजदीक पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन सड़क किनारे पैराफिट तोड़ते हुए करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में टेंपो ट्रैवलर का पहिया सड़क के किनारे चला गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन खाई में गिर गया।

स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि वाहन खाई में नीचे तक चला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ों के बीच वाहन का अटक जाना यात्रियों के लिए राहत की बात रही।

गुजरात के पांच परिवारों के 20 पर्यटक थे सवार

पुलिस ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर में गुजरात के रहने वाले पांच परिवारों के 20 पर्यटक सवार थे, जो वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। हादसे में सखी पटेल (45) को हल्की चोट आई है। कुछ यात्रियों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दुर्घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 24 PCS अधिकारियों के तबादले ; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से 12 नवंबर को जारी...

हादसा : यहां पलटी 13 पर्यटकों से भरी मिनी बस; मची चीख-पुकार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों की मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts