RCB vs SRH : आज शुरू होगा IPL 2026। SRH से भिड़ेगी RCB । जानिए डिटेल्स

बेंगलुरु। Indian Premier League के 19वें सीजन (IPL 2026) का इंतजार खत्म हो गया है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आगाज आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। यह हाई-वोल्टेज मैच M. Chinnaswamy Stadium में खेला जाएगा।

RCB vs SRH: कप्तानों की अग्निपरीक्षा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार के हाथों में होगी, जिनकी कप्तानी में टीम ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन संभालेंगे, जो पहली बार IPL में कप्तान के रूप में उतरेंगे।

ये भी पढ़े: IPL 2026: इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी।जानें क्या है बड़ी वजह?

पैट कमिंस बाहर, ईशान को बड़ी जिम्मेदारी

SRH के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं।

ऐसे में टीम ने ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है, जिनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

 ईशान किशन रचेंगे इतिहास

ईशान किशन IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय कप्तान बनने जा रहे हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था, जिन्होंने 2018 में SRH की कप्तानी की थी।

मेगा ऑक्शन में बड़ी कीमत, अब प्रदर्शन की बारी

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था और IPL 2026 से पहले उन्हें रिटेन भी किया।

अब टीम को उनसे कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

LIVE: कब और कहां देखें मैच?

RCB vs SRH मैच आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

मैच का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा, वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

संभावित प्लेइंग 11

RCB:
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, जैकब डफी, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार

SRH:
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts