बिग ब्रेकिंग: SSP कार्यालय में लगी आग। धमाके ने उड़ाए कर्मचारियों के होश

ब्रेकिंग न्यूज(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(S.S.P.) कार्यालय में शार्ट सर्किट के बाद आग, बदबू और हल्के धमाके ने उड़ाए कर्मचारियों के होश। शट डाउन और फायर एक्सटिंगयुशर इस्तेमाल कर बुझाई आग। नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय और सिविल कोर्ट के समीप बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(S.S.P.)कार्यालय में आग लगने से अफरा तफरी […]

ब्रेकिंग न्यूज(कमल जगाती, नैनीताल):-

ऊत्तराखण्ड में नैनीताल स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(S.S.P.) कार्यालय में शार्ट सर्किट के बाद आग, बदबू और हल्के धमाके ने उड़ाए कर्मचारियों के होश। शट डाउन और फायर एक्सटिंगयुशर इस्तेमाल कर बुझाई आग।
नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय और सिविल कोर्ट के समीप बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(S.S.P.)कार्यालय में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।

वहां स्थित कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर लगभग 12:15 बजे मीटर की तार जलने की बदबू के साथ ही हल्का धमाका हुआ।

जाने पर वहां आग भी दिखी,जिसे फायर एक्सटिंगयुशर से बुझाया गया। इस दौरान विद्युत विभाग और दमकल को सूचित किया गया।

आनन फानन में शट डाउन लिया गया और मीटर में आग की सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों मौके पर पहुंचे।

हाइडिल के कर्मचारी कंचन जोशी ने बताया कि एस.एस.पी.कार्यालय की सप्लाई का मीटर फुंक गया है। शट डाउन लेकर चिपके तारों को अलग किया गया और चैक करने के बाद दोबारा फिट कर दिया गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद दोबारा विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पर वो समय रहते घटनास्थल पहुँच गए।

माना जा रहा है कि विद्युत सप्लाई मीटर में अधिक लोड होने या तार ढीला होने से आग लग गई होगी। सूखाताल से लिए गए शट डाउन से पूरे शहर में एक घंटा विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे पहले भी 24 दिसंबर 2025 को नैनीताल स्थित एस.एस.पी.आवास में आग लग गई थी जिसे फायर सर्विस के जवानों ने नियंत्रित कर लिया था। तब माना जा रहा था कि चिमनी से आग लगी है।

Also Read This

बड़ी खबर : अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा चाक-चौबंद । जोन-सेक्टर में बांटा गया कार्यक्रम स्थल

देहरादून, 5 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में ‘क्रॉफ्टोपिया’ का आयोजन, विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित उत्पादों से दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा

देहरादून। जिज्ञासा विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में आयोजित तीन दिवसीय क्राफ्ट कार्यशाला का समापन ‘क्रॉफ्टोपिया’ कला एवं शिल्प प्रदर्शनी के साथ हुआ।प्रदर्शनी में विद्यार्थियों...

Related Posts