शर्मनाक : रेलवे स्टेशन के महिला शौचालय में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास।आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां महिला शौचालय के अंदर करीब साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद यात्रियों और परिजनों की सतर्कता से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया और आरोपी को भागते समय […]

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक घटना सामने आई है।

यहां महिला शौचालय के अंदर करीब साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

हालांकि, मौके पर मौजूद यात्रियों और परिजनों की सतर्कता से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया और आरोपी को भागते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक परिवार माता वैष्णो देवी यात्रा से लौट रहा था।

परिवार हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी बच्ची ने शौचालय जाने की बात कही।

बच्ची के पिता उसे महिला शौचालय के बाहर छोड़कर थोड़ी दूरी पर खड़े हो गए। कुछ ही देर बाद अंदर से बच्ची के रोने और चीखने की आवाजें आने लगीं।

आवाज सुनते ही पिता और अन्य यात्रियों ने तुरंत शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया।

अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए—एक युवक बच्ची को गलत नीयत से पकड़े हुए था।

मौजूद लोगों ने तुरंत बच्ची को छुड़ाया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की।

ये भी पढ़े :

भागते आरोपी को पुलिस ने दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही Government Railway Police (GRP) मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान यश यादव निवासी गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO Act समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इसके साथ ही बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं,आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है ।

इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों ने स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Also Read This

बड़ी खबर: मानसून से पहले ही चमोली में तेज़ बारिश ने मचायी तबाही

चमोली / गिरीश चंदोला मानसून सीजन शुरू होने से पहले ही चमोली जिले के नारायणबगड़ में तेज बारिश ने तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए।...

बड़ी खबर: देर रात देहरादून से लौटे निहंग। जानिए पूरा घटनाक्रम

देहरादून। उत्तराखंड में निहंगों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर गुरुवार रात पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति आखिरकार शांत हो गई। देर रात देहरादून पहुंचे...

Related Posts