IPL 2026 News: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका! आयुष म्हात्रे चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2026 News: चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग इंजरी (Ayush Mhatre Injury)के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को आधिकारिक […]

IPL 2026 News: चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग इंजरी (Ayush Mhatre Injury)के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। ये चेन्नई सुपर किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बुरी खबर हैं ।

सीएसके द्वारा जारी बयान के अनुसार, आयुष म्हात्रे को 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad)के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोट लगी थी। यह चोट उन्हें दूसरे रन के लिए दौड़ते समय लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। मेडिकल टीम के आकलन के मुताबिक, उन्हें पूरी तरह ठीक होने में 6 से 12 सप्ताह का समय लग सकता है, जिसके कारण वह आईपीएल 2026 के शेष मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

चोट के बावजूद खेली शानदार पारी

गौरतलब है कि चोटिल होने के बावजूद आयुष म्हात्रे ने बल्लेबाजी जारी रखी और टीम के लिए अहम योगदान दिया। उन्होंने उस मुकाबले में मात्र 12 गेंदों में 30 रन बनाए और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। हालांकि, चोट के कारण उनकी लय प्रभावित हुई और अंत में वह एक गलत टाइमिंग वाले शॉट पर कैच आउट हो गए।

इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी चोट के बावजूद बल्लेबाजी जारी रखने के फैसले पर सवाल उठाए। अश्विन का मानना था कि इससे चोट और गंभीर हो सकती थी।

सीजन में शानदार प्रदर्शन

18 वर्षीय आयुष म्हात्रे इस सीजन में सीएसके के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे थे। उन्होंने आईपीएल 2026 में खेले गए 6 मैचों में 33.50 की औसत और 177.88 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 201 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 12 छक्के जड़कर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

CSK की बढ़ी मुश्किलें

चेन्नई सुपर किंग्स पहले से ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है और अब आयुष म्हात्रे का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। इससे पहले तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि नॉथन एलिस टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे।

इसके अलावा, विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआती मैचों में चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। वहीं, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्क्वाड में शामिल हैं, लेकिन उन्होंने अब तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है।

आयुष म्हात्रे से इस सीजन में टीम को काफी उम्मीदें थीं, खासकर तब जब बल्लेबाजी क्रम पहले से ही संघर्ष कर रहा है। ऐसे में उनका बाहर होना सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीदों पर भी असर डाल सकता है।

Also Read This:

Also Read This

Gold Silver Price Crash: औंधे मुँह गिरे सोने-चांदी के दाम,निवेशकों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर...

Job Recruitment 2026: DRDO में 77 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; इतनी मिलेगी सैलरी 

DRDO Apprentice Vacancy 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं...

Related Posts