UKSSSC Exam 2026: हजारों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, परीक्षा से पहले पढ़ लें आयोग की एडवाइजरी

देहरादून, 12 जून 2026। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने खराब मौसम, चारधाम यात्रा, पर्यटक सीजन और विभिन्न जिलों में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्र तक […]

देहरादून, 12 जून 2026। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने खराब मौसम, चारधाम यात्रा, पर्यटक सीजन और विभिन्न जिलों में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्र तक समय से पहुंचने की अपील की है।

आयोग द्वारा जारी अपील के अनुसार, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं नैनीताल जिले में प्रसिद्ध नीम करौली बाबा वार्षिकोत्सव तथा चारधाम यात्रा के चलते कई मार्गों पर भारी यातायात दबाव रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम और ट्रैफिक बन सकते हैं चुनौती

आयोग ने बताया कि रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में भारी वर्षा और कहीं-कहीं बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा चारधाम यात्रा के कारण देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है।

13 और 14 जून को वीकेंड होने के कारण देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत पर्वतीय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ रहने की संभावना है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

अभ्यर्थियों के लिए आयोग की विशेष सलाह

UKSSSC ने दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा तिथि से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर में पहुंच जाएं और परीक्षा केंद्र का पूर्व निरीक्षण कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

आयोग ने कहा कि समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी होगी और मौसम या ट्रैफिक संबंधी किसी भी बाधा से बचने के लिए अग्रिम तैयारी जरूरी है।

जिला स्तर पर जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने सभी जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी आपात स्थिति या मार्ग संबंधी जानकारी के लिए परीक्षार्थी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

UKSSSC 14 June Exam UKSSSC 14 June Exam

14 जून को होगी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा

गौरतलब है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 14 जून को राज्यभर में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सम्बंधित खबरें

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इन जिलों में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

देहरादून, 28 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई के लिए कई जिलों...

यमुनोत्री हाईवे बाधित(वीडियो): सिंलाई बैंड में पत्थर गिरने और पालीगाड़ में दलदल से रुका यातायात

उत्तरकाशी, 28 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब चारधाम यात्रा मार्गों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यमुनोत्री...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts