मौसम ब्रेकिंग : आज इन जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में चार दिनों तक गर्मी और उमस झेलने के बाद मौसम ने बुधवार को आखिरकार करवट ले ली । राजधानी देहरादून में पहले हल्की रिमझिम बारिश हुई, जिसके बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। कुमाऊँ में भी कई इलाकों में तेज़ बारिश हुई।बारिश से लोगों को भीषण गर्मी […]

देहरादून। उत्तराखंड में चार दिनों तक गर्मी और उमस झेलने के बाद मौसम ने बुधवार को आखिरकार करवट ले ली । राजधानी देहरादून में पहले हल्की रिमझिम बारिश हुई, जिसके बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया।

कुमाऊँ में भी कई इलाकों में तेज़ बारिश हुई।बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।

इसी के साथ मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में:

  • कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
  • गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मानसून अभी रहेगा सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से भूस्खलन संभावित इलाकों में सावधानी बरतने और नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की गई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ₹3,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सिविल कोर्ट में तैनात नायब नाजिर

हल्द्वानी/बाजपुर: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में ऊधम सिंह नगर के बाजपुर सिविल कोर्ट (जूनियर डिवीजन)...

ब्रेकिंग: पूर्व मुख्य सचिव रामस्वामी का बेटा यशवर्धन लाखों की ठगी मामले में गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts