बड़ी खबर: बौराड़ क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने की रात्रि गश्त

खेड़ा बौराड़, बडेंच और डौरा क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद विभाग सक्रिय त्यूणी, 27 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी  ग्राम पंचायत कूणा के अंतर्गत खेड़ा बौराड़, बडेंच एवं डौरा क्षेत्र में भालू की चहलकदमी की सूचना के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। आबादी के आसपास भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में भय […]

  • खेड़ा बौराड़, बडेंच और डौरा क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद विभाग सक्रिय

त्यूणी, 27 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी 

ग्राम पंचायत कूणा के अंतर्गत खेड़ा बौराड़, बडेंच एवं डौरा क्षेत्र में भालू की चहलकदमी की सूचना के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। आबादी के आसपास भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में भालू दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग त्यूणी की टीम ने क्षेत्र में रात्रि गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। वन बीट अधिकारी बलवीर सिंह चौहान, डिप्टी रेंजर जयपाल सिंह चौहान, दरोगा दिनेश पंवार सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारियों ने क्षेत्र में गश्त की।

इससे पहले बौराड़ निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया था कि मंगलवार सुबह और शाम उनके बगीचे में भालू दिखाई दिया। हालांकि अभी तक भालू के किसी व्यक्ति पर हमला करने की सूचना नहीं है, लेकिन आबादी और बगीचों के आसपास उसकी आवाजाही से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित निगरानी और गश्त बढ़ाने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के नजदीक वन्यजीव की लगातार मौजूदगी को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जाना जरूरी है।

वन विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि भालू दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाएं और उसे उकसाने की कोशिश न करें। भालू दिखाई देने की स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना देने तथा अनावश्यक रूप से उसके आसपास भीड़ न लगाने की सलाह दी गई है।

वन विभाग की रात्रि गश्त के बाद फिलहाल क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी आबादी के आसपास नियमित निगरानी जारी रहनी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में भूकंप के झटके लगते ही घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार बागेश्वर जिले में धरती डोली। भूकंप की...

ब्रेकिंग: हाईकोर्ट शिफ्टिंग को बड़ा झटका! पर्यावरण मंत्रालय ने खारिज किया प्रस्ताव

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती,नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय को हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में ले जाने की तैयारियों को पर्यावरण मंत्रालय से जोर का झटका लगा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts