बिग ब्रेकिंग : IAS-PCS के तबादले बंपर ; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए कई अधिकारियों को नई तैनाती दी है। इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चमोली समेत कई जिलों के अधिकारी […]

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए कई अधिकारियों को नई तैनाती दी है।
इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चमोली समेत कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

 

तबादला सूची में मुख्य विकास अधिकारियों, नगर आयुक्तों, अपर जिलाधिकारियों और विभिन्न विभागों के निदेशकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव

शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

  • निधि यादव (IAS 2017): निदेशक, पंचायती राज निदेशालय की जिम्मेदारी से मुक्त।
  • अभिनव शाह (IAS 2019): अपर सचिव पर्यटन और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद बनाए गए।
  • दीपक सैनी (IAS 2020): मुख्य विकास अधिकारी देहरादून नियुक्त।
  • प्रवीण कुमार (IAS 2021): मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाए गए।
  • अनामिका (IAS 2021): मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा नियुक्त।
  • आशिमा गोयल (IAS 2022): नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी बनाई गईं।
  • दीपक रामचन्द सेठ (IAS 2022): मुख्य विकास अधिकारी चमोली नियुक्त।
  • राहुल आनंद (IAS 2022): मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी बनाए गए।
  • गौरी प्रभात (IAS 2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की नियुक्त।
  • दीक्षिता जोशी (IAS 2023): संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाई गईं।

PCS अधिकारियों के भी बड़े स्तर पर तबादले

आईएएस अधिकारियों के साथ ही पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी व्यापक बदलाव किया गया है।

  • जीवन सिंह नगान्याल: आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर नियुक्त।
  • त्रिलोक सिंह मलेरिया: अपर आयुक्त, कुमाऊं मंडल, नैनीताल बनाए गए।
  • अभिषेक त्रिपाठी: निदेशक, पंचायती राज निदेशालय नियुक्त।
  • रामजी शरण शर्मा: अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA) बनाए गए।
  • तीर्थपाल सिंह: अपर निदेशक ITDA की जिम्मेदारी से मुक्त।
  • जय भारत सिंह: अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय नियुक्त।
  • श्याम सिंह राणा: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाए गए।
  • नारायण सिंह नबियाल: अपर जिलाधिकारी चमोली नियुक्त।
  • विवेक प्रकाश: अपर आयुक्त, गन्ना-चीनी और प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल किच्छा बनाए गए।
  • पंकज कुमार उपाध्याय: अपर जिलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार नियुक्त।
  • कौस्तुभ मिश्र: उप निदेशक, मंडी परिषद रुद्रपुर बनाए गए।
  • स्मृता परमार: नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की नियुक्त।
  • रविंद्र सिंह बिष्ट: अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाए गए।
  • निर्मला बिष्ट: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंह नगर नियुक्त।
  • जितेंद्र कुमार: अपर जिलाधिकारी देहरादून और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA की जिम्मेदारी दी गई।
  • नूपुर वर्मा: नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर नियुक्त।
  • कमलेश मेहता: अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाए गए।
  • विनोद कुमार: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), ऊधमसिंह नगर नियुक्त।
  • परितोष वर्मा: नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर बनाए गए।
  • गोपाल राम बिनवाल: उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार नियुक्त।

देहरादून से लेकर कुमाऊं तक बदली प्रशासनिक जिम्मेदारी

इस प्रशासनिक फेरबदल में देहरादून में मुख्य विकास अधिकारी, अपर नगर आयुक्त और अपर जिलाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। वहीं हल्द्वानी, रुड़की, रुद्रपुर और काशीपुर नगर निगमों में भी नए नगर आयुक्तों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुमाऊं मंडल और गन्ना-चीनी विभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

Also Read This

यमुनोत्री यात्रा ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को दी साढ़े 87 करोड़ की संजीवनी

8.85 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां यमुना के दर्शन, सात हजार मजदूरों को मिला रोजगारबड़कोट/उत्तरकाशी। 12 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री धाम की इस वर्ष...

क्राइम : दिनदहाड़े ₹14 लाख की डकैती में दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पहुंचे जेल

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपये की डकैती का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद वारदात का तरीका...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts