हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दरोगा गंभीर घायल; दो पुलिसकर्मी भी चोटिल

लक्सर (हरिद्वार): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालावाली तिराहे पर खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्सर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) राजेश बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, […]

लक्सर (हरिद्वार): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालावाली तिराहे पर खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में लक्सर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) राजेश बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, वाहन में मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि गाड़ी के बाहर खड़े पुलिसकर्मी ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। लक्सर कोतवाली की पुलिस गाड़ी नगर के बालावाली तिराहे पर खड़ी थी। इसी दौरान गश्त करते हुए कोतवाली की एक अन्य पुलिस कार भी मौके पर पहुंच गई। दोनों वाहनों के आसपास कुछ पुलिसकर्मी खड़े थे, जबकि कुछ पुलिसकर्मी गाड़ियों के अंदर मौजूद थे।

इसी बीच पुरकाजी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की खड़ी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के दौरान बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया, जबकि कार में सवार एसएसआई राजेश बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में गंभीर चोट आई है।

हादसे के बाद घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एसएसआई राजेश बिष्ट समेत घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

वहीं, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल वरिष्ठ उपनिरीक्षक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

उत्तराखंड में बढ़ते रफ्तार के कहर से हादसे अब चिंता का सबब बनते जा रहे है,हर दिन तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन की किसी ना किसी से टकराते है,जिसमें कई गंभीर घायल हो जाते हैं और कई को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता हैं ।

Also Read This

मौसम अपडेट: उत्तराखंड के इन आठ जिलों में अगले तीन घंटे बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। 15 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने रविवार शाम 5:53 बजे से रात 8:53 बजे तक उत्तराखंड के आठ जिलों में मौसम को लेकर...

आतंक: यहाँ भालू का जानलेवा हमला, युवक गंभीर घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के जखोल गांव में रविवार सुबह अपने बगीचे की ओर जा रहे एक युवक पर भालू ने जानलेवा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts