14 नवंबर 2026 को आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में बच्चों का ब्लड प्रेशर (BP), पल्स, एसपीओ₂, तापमान, हीमोग्लोबिन (HB), ब्लड ग्रुप, वजन, लंबाई और फेफड़ों की क्षमता (Lungs Capacity) की निःशुल्क जांच की गई। शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दीं स्वास्थ्य सेवाएं
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. राहुल वशिष्ठ (नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. भूमिका चौहान (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. ऋषभ शर्मा (जनरल सर्जन) और डॉ. डी. डी. भट्ट (जनरल फिजिशियन) शामिल रहे। चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी जरूरत के अनुसार परामर्श प्रदान किया।
आयोजन में इन लोगों का रहा विशेष सहयोग
स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में प्रदेश सह संयोजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ, भाजपा श्री पवन सैनी, श्री केदार सिंह रावत, श्री रौनक भट्ट, श्री राकेश शर्मा और श्री नंदन सिंह ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति और अन्य सहयोगियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अविरल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिवार ने सभी चिकित्सकों, मेडिकल टीम, आयोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका स्वस्थ जीवन सशक्त भारत की नींव है। अस्पताल भविष्य में भी समाज के स्वास्थ्य और बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए इस तरह के प्रयास जारी रखेगा।
अविरल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल शास्त्री नगर, हरिद्वार रोड, देहरादून स्थित है। अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी के लिए 9410775588 और 9410774400 पर संपर्क किया जा सकता है।






