आतंक: यहाँ भालू का जानलेवा हमला, युवक गंभीर घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के जखोल गांव में रविवार सुबह अपने बगीचे की ओर जा रहे एक युवक पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अभिषेक पुत्र सुबेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार,अभिषेक सुबह अपने बगीचे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक […]

मोरी/उत्तरकाशी, 15 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी 
मोरी विकासखंड के जखोल गांव में रविवार सुबह अपने बगीचे की ओर जा रहे एक युवक पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अभिषेक पुत्र सुबेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार,अभिषेक सुबह अपने बगीचे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही गोविंद पशु विहार एवं पार्क प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा घायल के उपचार एवं आवश्यक सहायता के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, घायल को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी जारी बताई जा रही है।

घटना के बाद जखोल गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भालू की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Also Read This

मौसम अपडेट: उत्तराखंड के इन आठ जिलों में अगले तीन घंटे बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। 15 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने रविवार शाम 5:53 बजे से रात 8:53 बजे तक उत्तराखंड के आठ जिलों में मौसम को लेकर...

जौलजीबी मेले में बवाल: विधायक हरीश धामी समेत 6 पर मुकदमा, जानिए पूरा मामला

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान हुए विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts