मौसम अपडेट: उत्तराखंड के इन आठ जिलों में अगले तीन घंटे बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। 15 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने रविवार शाम 5:53 बजे से रात 8:53 बजे तक उत्तराखंड के आठ जिलों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश अथवा बर्फबारी होने की […]

देहरादून। 15 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी 

मौसम विभाग ने रविवार शाम 5:53 बजे से रात 8:53 बजे तक उत्तराखंड के आठ जिलों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश अथवा बर्फबारी होने की प्रबल संभावना जताई गई है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पुरोला, बड़कोट, चिन्यालीसौड़, ऋषिकेश, रायवाला, श्रीनगर, कर्णप्रयाग, मुनस्यारी, दारमा तथा आसपास के क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन करने वालों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है। विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की स्थिति में यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Also Read This

आतंक: यहाँ भालू का जानलेवा हमला, युवक गंभीर घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के जखोल गांव में रविवार सुबह अपने बगीचे की ओर जा रहे एक युवक पर भालू ने जानलेवा...

जौलजीबी मेले में बवाल: विधायक हरीश धामी समेत 6 पर मुकदमा, जानिए पूरा मामला

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान हुए विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts