बड़ी खबर: यहाँ पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद ,सड़क पर गिरे भारी बोल्डर;टला बड़ा हादसा

त्यूणी, 16 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  जगाधरी-पांवटा-रोहड़ू (जेपीआरआर) राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य बाजार त्यूणी के निकट झरने के पास सोमवार सुबह पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह झरने के समीप अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और बोल्डर […]

त्यूणी, 16 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी 

जगाधरी-पांवटा-रोहड़ू (जेपीआरआर) राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य बाजार त्यूणी के निकट झरने के पास सोमवार सुबह पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह झरने के समीप अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और बोल्डर व मलबा सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी, उस दौरान कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर गिरे बोल्डर व मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया। मलबा हटाए जाने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू कर दिया गया।

बारिश के बाद बढ़ा भूस्खलन का खतरा

क्षेत्र में पहाड़ी ढलानों से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने की घटनाओं ने हाईवे पर सफर करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और नियमित निगरानी की मांग की है।

Also Read This

मौसम अपडेट: उत्तराखंड के इन आठ जिलों में अगले तीन घंटे बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। 15 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने रविवार शाम 5:53 बजे से रात 8:53 बजे तक उत्तराखंड के आठ जिलों में मौसम को लेकर...

आतंक: यहाँ भालू का जानलेवा हमला, युवक गंभीर घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के जखोल गांव में रविवार सुबह अपने बगीचे की ओर जा रहे एक युवक पर भालू ने जानलेवा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts