बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामद उत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट – नीरज उत्तराखंडी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 11.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद […]

  • उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामद

उत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट – नीरज उत्तराखंडी

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 11.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3.55 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने 16 नवंबर की शाम इन्द्रावती पुल के समीप चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष चौहान पुत्र कल्याण सिंह चौहान, निवासी अलेथ, मानपुर, उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद पंवार, हेड कांस्टेबल भास्कर प्रकाश और हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह शामिल रहे।

2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक NDPS एक्ट के तहत 35 अभियोग दर्ज कर 48 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान पुलिस ने करीब 67.50 लाख रुपये कीमत की 13.8 किलोग्राम से अधिक चरस तथा 106.32 ग्राम स्मैक बरामद की है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चेकिंग और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts