हादसे में घायल राहुल कुमार निवासी बिहार ने बताया कि चालक हरिद्वार से ही काफी तेज गति से बस चला रहा था। राहुल श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में बी-फार्मा का छात्र है। वहीं, खटीमा निवासी प्रत्यूष ने बताया कि वह बस की सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा था। रास्ते में उसे नींद आ गई थी। गूलर के पास हादसा होने पर जब उसकी आंख खुली तो बस में चीख-पुकार मची हुई थी। यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिरे हुए थे। प्रत्यूष भी श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में बी-फार्मा का छात्र है।
हादसे में जान गंवाने वाले नौ लोगों की सूची
- पन्नू पुत्र घुंघरू (55 वर्ष), निवासी मेखण्डी, पौड़ी गढ़वाल।
- अनुज भंडारी (23 वर्ष), परिचालक, निवासी ग्राम बडल भवानी, शिवपुरी, टिहरी गढ़वाल।
- राज राय पुत्र द्वारिका नाथ राय, निवासी दक्षिण नजीर पर, खारला, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।
- दीपक गुप्ता (50 वर्ष), निवासी मध्य प्रदेश।
- राजेंद्र सिंह (55 वर्ष), बस चालक, निवासी पोखरी, रुद्रप्रयाग।
- विक्की पुत्र सेवाराम (37 वर्ष), निवासी मकान नंबर 309, पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।
- सुशील प्रताप सिलोडी (55 वर्ष), पुत्र ब्रह्मानंद सिलोडी।
- विकास गुप्ता, निवासी मध्य प्रदेश।
- रोहित कश्यप, निवासी चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।
फिलहाल हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है। वहीं, घायलों का उपचार जारी है। यात्रियों द्वारा चालक पर लगाए गए आरोपों के बाद हादसे के कारणों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।






