हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी  धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार से एक व्यक्ति बरामद हुआ, जिसकी घटनास्थल […]

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी 

धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार से एक व्यक्ति बरामद हुआ, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ और पुलिस टीम द्वारा शव को खाई से निकालकर रोड हेड तक लाया जा रहा है। इसके बाद शव को पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भेजा जाएगा।

दुर्घटना के समय कार में कोई अन्य व्यक्ति भी सवार था या नहीं, इसकी आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास व्यापक खोजबीन एवं रेस्क्यू अभियान जारी रखा गया है। मृतक की पहचान तथा हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts