बड़ी खबर: कार्मिकों की सूची न देने वाले विभागाध्यक्षों पर मुकदमे की तैयारी, डीएम ने दी चेतावनी

कार्मिकों की सूची न देने वाले विभागाध्यक्षों पर मुकदमे की तैयारी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश 23 हजार कार्मिकों की जरूरत, अब तक महज 12 हजार का ही विवरण मिला; 250 से अधिक विभागों ने नहीं दी सूची देहरादून, 23 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी  आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने […]

  • कार्मिकों की सूची न देने वाले विभागाध्यक्षों पर मुकदमे की तैयारी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
  • 23 हजार कार्मिकों की जरूरत, अब तक महज 12 हजार का ही विवरण मिला; 250 से अधिक विभागों ने नहीं दी सूची

देहरादून, 23 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी 

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने निर्वाचन ड्यूटी के लिए कार्मिकों का विवरण उपलब्ध न कराने वाले विभागों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्धारित समय पर कार्मिकों की सूची उपलब्ध न कराने अथवा अपूर्ण विवरण देने वाले विभागाध्यक्षों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 (R.P. Act) के तहत सुसंगत प्रावधानों में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तत्काल सूची उपलब्ध नहीं कराने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।

जिला प्रशासन के अनुसार निर्वाचन कार्यों के लिए जनपद में लगभग 23 हजार कार्मिकों की आवश्यकता का आकलन किया गया है। इनमें रिजर्व कार्मिक भी शामिल हैं। इसके सापेक्ष अभी तक लगभग 12 हजार कार्मिकों का ही विवरण प्राप्त हुआ है। करीब 500 विभागों ने कार्मिकों की सूची उपलब्ध कराई है, जबकि 250 से अधिक विभागों ने अब तक सूची उपलब्ध नहीं कराई है। कई विभागों द्वारा भेजी गई सूचनाएं भी अपूर्ण हैं।

एडीएम वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा ने बताया कि कार्मिकों का पूरा विवरण उपलब्ध न होने के कारण निर्वाचन ड्यूटी के लिए आवश्यक मानव संसाधन का समुचित आकलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में सभी विभागों से निर्धारित प्रारूप में कार्मिकों का पूर्ण एवं अद्यतन विवरण तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

लापरवाही पर विभागाध्यक्ष होंगे जिम्मेदार

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। विभागाध्यक्षों को स्वयं निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उनके विभाग से भेजी जाने वाली सूची पूर्ण, अद्यतन और सही हो।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित निर्देशों के बावजूद सूची उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्षों के विरुद्ध आरपी एक्ट-1950 के तहत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई तथा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

निर्वाचन में करीब 23 हजार कार्मिकों की जरूरत के मुकाबले अभी केवल 12 हजार का विवरण मिलना जिला प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में आने वाले दिनों में सूची उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्षों पर कार्रवाई और तेज होने के संकेत हैं।

Also Read This

उत्तराखंड चुनाव 2027: जनवरी के आखिरी हफ्ते में लग सकती है आचार संहिता, मार्च में मतदान की तैयारी!

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी हलचल तेज होने लगी है। संभावित चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव...

जौलजीबी मेला बवाल: विधायक हरीश धामी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक; याचिका निरस्त

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने धारचूला विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक और दर्ज मुक़दमे को निरस्त...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts