बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में रिपोर्ट कार्ड का विमोचन करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, पर्यटन, निवेश, ऊर्जा, सड़क और कानून व्यवस्था समेत विभिन्न क्षेत्रों में सरकार के कामकाज […]

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में रिपोर्ट कार्ड का विमोचन करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, पर्यटन, निवेश, ऊर्जा, सड़क और कानून व्यवस्था समेत विभिन्न क्षेत्रों में सरकार के कामकाज का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में राज्य ने विकास के कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और सरकार का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना है।

36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने रोजगार के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन और जापानी भाषा प्रशिक्षण के लिए 158 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। अक्टूबर 2026 तक 106 युवाओं को विदेश में रोजगार मिलने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।

इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के पहले चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

ब्रेकिंग: प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम को सौंपी ऊर्जा निगमों की कमान, बीके गांगटे बने PCCF

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक और वन विभाग में दो अहम फैसले किए हैं। शासन ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से ऊर्जा निगमों के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts