आईफा अवार्ड्स के दौरान सामने आया सलमान-संजय का टकराव

आईफा अवार्ड्स के दौरान सामने आया सलमान-संजय का टकराव सलमान खान और संजय दत्त के बीच टेंशन इंडस्ट्री में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी दोस्ती का दम भरने वाले ये सितारे एक-दूसरे का सामना तक नहीं कर रहे हैं। आइफा में दोनों ने जश्न तो मनाया मगर अलग-अलग। पुराने दोस्त सलमान खान […]

आईफा अवार्ड्स के दौरान सामने आया सलमान-संजय का टकराव

सलमान खान और संजय दत्त के बीच टेंशन इंडस्ट्री में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी दोस्ती का दम भरने वाले ये सितारे एक-दूसरे का सामना तक नहीं कर रहे हैं। आइफा में दोनों ने जश्न तो मनाया मगर अलग-अलग।
पुराने दोस्त सलमान खान और संजय दत्त के बीच पनपा तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों इस वक्त स्पेन के शहर मैड्रिड में कल खत्म हुए आइफा समारोह में हैं। एक ही आसमान के नीचे हो कर भी दोनों अलग-अलग पार्टियां कर रहे हैं। एक-दूसरे का सामना करने से बच रहे हैं।

जेल से इस साल संजय की रिहाई के बाद उनका करिअर बनाने की योजना को लेकर दोनों के बीच जो मनमुटाव हुआ, वह किसी तरह से खत्म नहीं हो रहा है। सूत्रों की मानें तो हालत ऐसे हो गए हैं कि उनके कॉमन दोस्तों ने भी मध्यस्थता की कोशिशें छोड़ दी हैं।

सूत्रों के मुताबिक आइफा में दोनों सितारों की अदावत जारी थी। शनिवार की रात को सलमान ने इंडस्ट्री के लोगों के लिए पार्टी रखी। जिसमें करन जौहर, सोनू सूद, नील नितिन मुकेश, एली अवराम से लेकर तमाम छोटे-बड़े सितारे आमंत्रित किए गए। परंतु मेहमानों की सूची में संजय का नाम गायब था।

Also Read This

बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत । दूसरी पीठ को भेजी याचिका

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। उत्तराखंड...

दावे बड़े, सुविधाएं बदहाल: शोपीस बना बीएसएनएल कार्यालय

विकासनगर। 28 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी पुराना सिम अपग्रेड कराने और नया सिम लेने के लिए त्यूणी के उपभोक्ता काट रहे विकासनगर के चक्कर, तीन...

Related Posts