योग दिवस पर फूंके 36 करोड़। 24 करोड़ केवल प्रचार पर उड़ाए

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम पर सरकार ने 36 करोड़ रुपए फूंक डाले। जिसमें से 24 करोड़ तो केवल प्रचार-प्रसार पर ही फूंक दिए।  यह खुलासा केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में किया।  21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के एफआरआई में स्वयं प्रधानमंत्री मौजूद थे। केंद्र […]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम पर सरकार ने 36 करोड़ रुपए फूंक डाले। जिसमें से 24 करोड़ तो केवल प्रचार-प्रसार पर ही फूंक दिए।
 यह खुलासा केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में किया।
 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के एफआरआई में स्वयं प्रधानमंत्री मौजूद थे। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार को 3.10 करोड़ देहरादून में योग समारोह के प्रदर्शन के लिए दिए थे तथा 3.40 करोड़ कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के लिए प्रदान किए गए थे।
  बालासोर उड़ीसा के सांसद रविंद्र कुमार जेना के सवाल के जवाब में श्रीपद नाइक ने  यह भी बताया कि 24 करोड़ रुपए केवल प्रचार प्रसार के लिए दिए गए थे।
 गौरतलब है कि वर्ष 2015 में इसी कार्यक्रम पर 16.39 करोड़ खर्च हुए थे, तथा वर्ष 2016 में 18.03 करोड़ खर्च हुए थे, जबकि 2017 में यह बढ़कर 26.42 करोड़ हो गया और इस बार इस पर 36.80 करोड़ खर्च किया गया।
 इस खर्चे में से 1.21 करोड़ मे तो केवल टी-शर्ट ही खरीदी गई, जबकि कॉफी टेबल बुक पर ₹39 लाख खर्च किए गए। 50 लाख के योगा अवार्ड और 69.25 लाख अन्य मदों में खर्च किए गए।
उत्तराखंड सरकार अधिकारियों  के पास इस बात का कोई  जवाब नहीं था कि उसने राज्य को मिले 6.50 करोड़ किन-किन मदों में खर्च किया !

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts