बलूनी की सांसद निधि के 62 लाख से 4 बेड का आईसीयू

मनोज नौटियाल  कोटद्वार। राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की सांसद निधि से 62 लाख से 4 बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला आईसीयू आम जनता के स्वास्थ्य की देखभाल के लिये खोला गया है। इसमें राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी की घोषणा के अनुसार चिकित्सालय प्रशसन द्वार 36 वर्ष की सेवा के […]

मनोज नौटियाल 
कोटद्वार। राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की सांसद निधि से 62 लाख से 4 बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला आईसीयू आम जनता के स्वास्थ्य की देखभाल के लिये खोला गया है।
इसमें राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी की घोषणा के अनुसार चिकित्सालय प्रशसन द्वार 36 वर्ष की सेवा के उपरान्त सेवा निवृत्त हो रहे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मदन मोहन भण्डारी के कर कमलों द्वारा शुभारंभ कराया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने भेजे गये संदेश में कहा कि उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवा को और अधिक बेहतर बनाने के लिये मेरी ओर से पूरा प्रयास किया जायेगा।
इसकी एक छोटी सी शुरूआत राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार में आईसीयू सेन्टर बनाकर की गयी।
चिकित्सालय प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आर एस चौहान वरिष्ठ फिजिशियन डा.जेसी ध्यानी,एनेस्थेसिस्ट,  डा. स्नेहदीप आर्य,चिकित्सालय प्रबन्धक बीएस रावत,मीना पंवार,मीनाक्षी,विपिन कैन्थोला,सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारणी भाजपा युवा मोर्चा,धर्मवीर गुसांई,सुनील गोयल,अभिलाषा भारद्वाज,पंकज भाटिया,राजेन्द्र जखमोला,अमिताभा अग्रवाल,गौरव ठाकुर,रानी नेगी,राजगौरव नौटियाल,आदि मौजूद रहे।

Also Read This

एक्शन: दोगुनी रकम और भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों की निवेश धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 26 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी निवेश पर अधिक ब्याज, भारी मुनाफा और कम समय में जमा पूंजी दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से कथित...

बड़ी खबर: उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा दर्ज, पढ़िए 

देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब देहरादून की नगर...

Related Posts