विकास प्राधिकरण के नाम पर ग्रामीणों का उत्पीड़न

कुछ अधिकारी खुद के भेजे नोटिस का पालन भी नही कर रहे और बेवजह अब विकास प्राधिकरण के नाम पर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है, जिससे गाँव में स्वरोजगार के लिए दुकान लगाना भी मुश्किल होने लगा है। अधिकारी रामपुर रोड पर भवन व दुकान निर्माण के लिए नोटिस भिजवा रहे हैं परंतु […]

कुछ अधिकारी खुद के भेजे नोटिस का पालन भी नही कर रहे और बेवजह अब विकास प्राधिकरण के नाम पर ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है, जिससे गाँव में स्वरोजगार के लिए दुकान लगाना भी मुश्किल होने लगा है।

अधिकारी रामपुर रोड पर भवन व दुकान निर्माण के लिए नोटिस भिजवा रहे हैं परंतु उसपर जो दिनाँक डाली गई हैं उससे पहले ही उसे सील कर दिया जा रहा है।
साथ ही नियमों की आड़ में अधिकारियों ने लूट मचा रखी है।
उक्रांद जिला प्रवक्ता कार्तिक उपाध्याय ने कहा है कि
शहर में इन्हीं नियमो को ताक पर रखकर अंडरग्राउंड बिल्डिंगों के कार्य जोरों से होते हैं क्योंकि उन्ही अधिकारियों की मिलीभगत व देखरेख से यह कार्य सम्भव हैं।
अब ग्रामीणों को लूटने का प्रयास विकास प्राधिकरण के नाम पर अधिकारियों द्वारा शुरू होने लगा हैं।
उक्रांद यह कतई मंजूर नहीं करेगा कि अधिकारी अपने पद व विकास प्राधिकरण के नाम पर ग्रामीणों को परेशान करें और यदि यही हाल रहा तो विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के घेराव के लिए जल्द योजना ग्रामीणों के साथ बनायी जायेगी।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts