ब्रेकिंग: सतपुली के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, कई घायल

सतपुली के निकट संगलाकोटी में जीएमओयू की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरोंखाल से जीएमओयू की एक बस कोटद्वार के चली थी। जैसे ही वह सतपुली से करीब २० किमी. दूर संगलाकोटी कबरा गांव के पास पहुंची, तभी वह गहरे खड्ड में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होकर हो गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में ड्राइवर भी बताया जा रहा है। इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर सतपुली से पुलिस बल पहुंच गया है। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती के लिए पहुंचाया जा रहा है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts