खानपुर विधायक चैंपियन का पुतला फूंका

टिहरी विस्थापित जन कल्याण समिति ने हरिद्वार के सदस्यों ने आईएमसी चौक (सिडकुल) पर खानपुर विधायक चैंपियन का पुतला फूंका। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मांग की कि विधानसभा अध्यक्ष विधायक चैंपियन की विधायकी तुंरत बर्खास्त करें, क्योंकि चैंपियन ने पूरे उत्तराखंड को अभद्र व आपत्तिजनक शब्द कहे हंै। ये अपमान समस्त उत्तराखंडवासियों एवं शहीदों का […]

टिहरी विस्थापित जन कल्याण समिति ने हरिद्वार के सदस्यों ने आईएमसी चौक (सिडकुल) पर खानपुर विधायक चैंपियन का पुतला फूंका।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मांग की कि विधानसभा अध्यक्ष विधायक चैंपियन की विधायकी तुंरत बर्खास्त करें, क्योंकि चैंपियन ने पूरे उत्तराखंड को अभद्र व आपत्तिजनक शब्द कहे हंै। ये अपमान समस्त उत्तराखंडवासियों एवं शहीदों का अपमान है।
प्रदर्शन करने वालों में कुंवर सिंह बिष्ट, मनोहर रावत, दरबान सिंह रावत, महावीर रावत,जयकिशन न्यूली, विनोद गिरी, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, तारादत्त भट्ट, राजीव कठैत, नरेन्द्र चौहान,जगदीश नगरकोटी, शिवचरण सिंह, नंदन सिंह बिष्ट, दिनेश पशमोला, कैंतुरा आदि शामिल थे।

वहीं कांग्रेस कमेटी डोईवाला के नेतृत्व में भाजपा के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई और शहीदों का अपमान किया गया। जिसके विरोध में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध जताकर चैंपियन का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसी टिप्पणी करना कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
इस मौके पर अध्यक्ष राजवीर, सागर मनवाल, मोहित उनियाल, गौरव मल्होत्रा, राजेश, दीपक प्रजापति, विजय ढिंगिया, मधु, रागिनी जौहरी, भारत भूषण कौशल, धीरज जैना, कमलेश, हरदयाल सैनी, राहुल सैनी, स्वतंत्र प्रकाश, मोहन सिंह रावत, नवीन सैनी, संजय वर्मा, अमित मनवाल आदि मौजूद थे।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts