नचा रहे हैं विधायक जी!

बागेेश्वर के विधायक चंदनराम दास बेहद विनम्र विधायकों में गिने जाते हैैं। क्षेत्र के विकास कार्यों की फाइल बगल में दबाकर सचिवालय में घूमते उन्हें अक्सर देखा जा सकता है। फिर भी कुछ काम अधूरे रह ही जाते हैं। पिछले दिनों क्षेत्र की पब्लिक उनके पास आई और कुछ कार्यों में काफी समय लगने के […]

बागेेश्वर के विधायक चंदनराम दास बेहद विनम्र विधायकों में गिने जाते हैैं। क्षेत्र के विकास कार्यों की फाइल बगल में दबाकर सचिवालय में घूमते उन्हें अक्सर देखा जा सकता है। फिर भी कुछ काम अधूरे रह ही जाते हैं। पिछले दिनों क्षेत्र की पब्लिक उनके पास आई और कुछ कार्यों में काफी समय लगने के बाद भी शुरू न होने के लिए आक्रोश जताने लगी। विधायक जी हाथ जोड़कर विनम्र मुद्रा में चुटकी लेते हुए बोले,- ”मैं तो आपका पुश्तैनी सेवक हूं। मेरे दादा और पिता आपकी सेवा में ही रहते थे। मेरे दादा ने आपके दादा लोगों को नचाया। उसके बाद मेरे पापा लोगों ने आपके पापा लोगों को नचाया। अब मैं हूं, तो मैं भी आप लोगों को नचा रहा हूं।” मिलने आए लोगों को समझ में नहीं आया कि विधायक जी कौन से नचाने की बात कर रहे हैं। अब हुड़का बजाकर नचवाने का काम तो विधायक जी के परिवार में कोई करता नहीं, जब तक उनकी समझ में आया, तब तक विधायक जी खिसक चुके थे।

Also Read This

56 लाख खर्च, 30 फीसदी निर्माण के बाद जमीन निकली अनुपयुक्त;सात साल से अधर में स्वास्थ्य सुविधा

जखोल पीएचसी भवन निर्माण में बड़ा सवाल: पहले भूगर्भीय जांच क्यों नहीं? सात साल से 13 गांवों की स्वास्थ्य सुविधा अधर मेंमोरी, उत्तरकाशी...

यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, श्रद्धालुओं ने लिया प्रकृति के अद्भुत नजारे का आनंद

उत्तरकाशी, 26 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम में बर्फबारी होने से मौसम सर्द हो गया। मां यमुना के दर्शन के लिए पहुंचे तीर्थयात्रियों...

Related Posts