वीडियो: तेज रपटों मे बहे वाहन और लोग। कुछ लापता

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के रामनगर में यात्रियों को ले जाने वाली बस के रपटे में बहने की इन तस्वीरों ने सबको डरा दिया है। बस की सवारियां तो सुरक्षित निकाल ली गई लेकिन चालक नहीं मिल सका है। नैनीताल जिले के रामनगर से पौड़ी जिले के भिकियासैंण तक यात्रियों को ले जाती बस सूअरखाल […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रामनगर में यात्रियों को ले जाने वाली बस के रपटे में बहने की इन तस्वीरों ने सबको डरा दिया है। बस की सवारियां तो सुरक्षित निकाल ली गई लेकिन चालक नहीं मिल सका है।
नैनीताल जिले के रामनगर से पौड़ी जिले के भिकियासैंण तक यात्रियों को ले जाती बस सूअरखाल नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गई । गढवाल मंडल विकास निगम(जी.एम.ओ.यू.)के बस चालक ने जबरन रपटे में बस डालकर पार करानी चाही। तेज बहाव के चलते बस से उसका नियंत्रण खत्म हो गया और बस रपटे में बने एक गड्ढे में जा फंसी।

देखिए वीडियो1

https://youtu.be/nmGDnQgvzWQ

जानकारी के अनुसार आज सवेरे रामनगर डिपो की बस संख्या यू.के.04पी.ए.1167 लगभग तीस सवारियों को लेकर गैरसैंण के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही सूअरखाल नाले पर बने रपटे को पार करने लगी तो चालक ने संतुलन खो दिया और बस गड्ढे में जा घुसी। स्थानीय लोगों और सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने यात्रियों को समय रहते सुरक्षित रैस्क्यू कर लिया। हालांकि चालक का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

रपटे में पर्यटकों की इनोवा कार भी बही

उत्तराखण्ड के रामनगर में तेज बहाव वाले रपटे में पर्यटकों की इनोवा कार बहने से दो महिलाओं की मौत, एक लापता।
नैनीताल जिले में रामनगर से पौड़ी को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.) 121 में बने रपटे की यह भयावह तस्वीर आज की है। यहां लापरवाही के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। चेतावनी के बावजूद लोग तेज बहाव वाले इन रपटों को सरल समझते हुए पार करने के धोखे में मौत को दावत दे देते हैं।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/V-tf3v72Ce8

आज दिल्ली से आए एक पर्यटक परिवार ने भी कॉर्बेट पार्क में धनगढ़ी के समीप उफनते बरसाती रपटे को पार करना चाहा। रपटे के तेज बहाव में कार बह गई जिसमें आठ लोग सवार थे। ये लोग पास ही एक रिसोर्ट में रहने जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही रैस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। थोड़ी दूर तक इनोवा कार बहने के बाद रुक गई, जिसमें से तीन लोग नाले के तेज बहाव में बह गए।

बहे लोगों में से दो महिलाओं के शव रैस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने कार में से पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। घायलों का इलाज रामनगर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी है ।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts