केंद्र सरकार के सौ दिन पर केंद्रीय मंत्री डाॅ. निशंक ने गिनाई उपलब्धियां

केंद्र सरकार के सौ दिनों को भाजपा कठोर परिश्रम और बड़े निर्णय लिए जाने के तौर पर मना रही है।
इस अवसर डाक्टर निशंक ने कश्मीर से धारा 370 हटाने से मिलने वाले लाभों को गिनाया।
डाक्टर निशंक ने  एफडीआई से लेकर स्वच्छ भारत अभियान की उपलब्धि भी गिनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गये विभिन्न अभियानों के बारे मे भी बताया।
इसमे योग, पर्यावरण, फिट इडिया,  प्लास्टिक मुक्ति आदि  अभियानों से आम जनता के जुडाव का भी जिक्र किया। निशंक ने तीन तलाक से लेकर कई उपलब्धियों का भी जिक्र है। सौ दिन मे आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया।और कहा कि आज पूरा विश्व समुदाय इस मुद्दे पर भारत के साथ है।
आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने को उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि बताया।
निशंक ने धारा 370 से लेकर इसरो के अभियान तक का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे आगे बढ रहा है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts