जुगाड़: अपनी ग्राम सभा हुई रिजर्व तो दूसरी ग्रामसभाओं मे नाम चढवा रहे चुनावबाज

पंचायत चुनाव के चलते थत्युड़ ग्राम सभा मे मतदाता सूचि मे नांमाकन के लिए आवेदनों की होड़ सुनील सजवाण, धनोल्टी पंचायत चुनाव के चलते ब्लाक मुख्यालय की ग्राम पंचायत थत्युड मे इन दिनों मतदाता सुचि मे नांमाकन की होड़ लगी है। दरअसल थत्युड़ ग्राम पंचायत जौनपुर क्षेत्र के मुख्यालय यानी की बाजार की ग्राम पंचायत […]

पंचायत चुनाव के चलते थत्युड़ ग्राम सभा मे मतदाता सूचि मे नांमाकन के लिए आवेदनों की होड़
सुनील सजवाण, धनोल्टी

पंचायत चुनाव के चलते ब्लाक मुख्यालय की ग्राम पंचायत थत्युड मे इन दिनों मतदाता सुचि मे नांमाकन की होड़ लगी है। दरअसल थत्युड़ ग्राम पंचायत जौनपुर क्षेत्र के मुख्यालय यानी की बाजार की ग्राम पंचायत है जंहा पर कई जगह के लोग निवास करते हैं। यहां पर आंगनबाडी कार्यकर्ती द्वारा किए गए सर्वे व नांमाकन के दौरान 400 मतदाता थे।
किन्तु इन दिनों मतदाता सूचि मे छुटे हुए नामों को चढाने का काम निर्वाचन आयोग कर रहा है। इसी के चलते कई गांवो मे पंचायत प्रतिनिधियो के पद आरक्षण के तहत आरक्षित होने पर गांव वाले अपना नाम थत्युड़ ग्राम पंचायत मे चढाने के लिए बैंक चालान लगा रहे है वंही कई चुनाव लडने वाले प्रत्याशी भी दुसरी जगह के लोगो के नाम का चालान बैंक से लगवाकर नाम चढाने का काम कर रहे हैं।
दूसरे गांव या जगह पर काम करने वाले सरकारी कर्मचारी भी इसमे पीछे नही हैं वे भी थत्युड की मतदाता सूचि मे अपना नाम अंकित करवाना चाहते हैं। नांमाकन करवाने वालों की तादात ज्यादा है।
एस डी एम धनोल्टी रविन्द्र जुंवाठा ने बताया कि इस सम्बन्ध मे कई लोग नाम मतदाता सूचि मे चढवाने के लिए आ रहे हैं किन्तु थत्युड ग्राम पंचायत उनके संज्ञान मे पहले से ही है।

उन्होने कहा कि जांच करने के बाद व परिवार रजिस्टर मे यदि नाम अंकित होगा तब जाकर ही मतदाता सूचि मे नाम चढाया जाएगा।
वहीं थत्युड के ग्रामवासियो का कहना भी है कि इस प्रकार से बाहरी लोगों का थत्युड ग्राम पंचायत मे जुड़ना गलत है।

Also Read This

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

Related Posts