ब्रेकिंग: सांसद अजय भट्ट के निजी सचिव पर पिटाई व यौनाचार की धमकी का मुकदमे के कोर्ट से आदेश

नाबालिग कार्यकर्ता की पिटाई एवं उसकी पैंट उतारकर अप्राकृतिक यौनाचार करने की धमकी देने के आरोप में महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा श्याम पंत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सांसद अजय भट्ट के निजी सचिव ओम प्रकाश तिवारी तथा युवा मोर्चा कार्यकर्ता सौरभ कपूर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। न्यायालय पोक्सो ने डालनवाला […]

नाबालिग कार्यकर्ता की पिटाई एवं उसकी पैंट उतारकर अप्राकृतिक यौनाचार करने की धमकी देने के आरोप में महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा श्याम पंत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सांसद अजय भट्ट के निजी सचिव ओम प्रकाश तिवारी तथा युवा मोर्चा कार्यकर्ता सौरभ कपूर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। न्यायालय पोक्सो ने डालनवाला थानाध्यक्ष को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
मई २०१९ में भाजपा अध्यक्ष के निजी सचिव और महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के नाबालिग भाजपायुमो के टिहरी जिला उपाध्यक्ष विवेक नौटियाल को मार-पीटकर अप्राकृतिक यौनाचार करने की धमकी दी थी। विवेक ने आरोप लगाया था कि ११ मई २०१९ को उसकी इन दोनों ने जमकर पिटाई की थी जिससे उसको गंभीर चोटें आ गई थी। विवेक नौटियाल १७ साल का था।


भाजपा नेताओं के इस कृत्य सुनवाई के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट/अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) देहरादून ने मामले से संबंधित समस्त तथ्यों एवं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा थाने की आख्यानुसार पाया कि उपरोक्त रिपोर्ट दर्ज करवाया जाना न्यायोचित है। न्यायालय ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है किउपरोक्त वाद में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर अपनी आख्या न्यायालय में प्रेषित करें।

Also Read This

EPFO के 6 बड़े फैसले: अब PF से निकाल सकेंगे 90% पैसा, नौकरी छूटने पर 2 महीने में होगा सेटलमेंट

EPFO New Rules 2026: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत देने वाले छह अहम प्रस्तावों को...

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

Related Posts