ब्रेकिंग : वेब मीडिया एसोसिएशन का चुनाव संपन्न। आलोक शर्मा महासचिव, शेष 19 पद निर्विरोध

उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव पद पर आलोक शर्मा विजयी हो गए।  115 सदस्यों ने मतदान में भागीदारी की थी, जिसमें आलोक शर्मा को 72 वोट मिले तथा संजीव पंत को 43 वोट पड़े। 29 वोट से आलोक शर्मा ने जीत हासिल की।  इसके अलावा 19 पदों पर पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध […]

उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव पद पर आलोक शर्मा विजयी हो गए।

 115 सदस्यों ने मतदान में भागीदारी की थी, जिसमें आलोक शर्मा को 72 वोट मिले तथा संजीव पंत को 43 वोट पड़े। 29 वोट से आलोक शर्मा ने जीत हासिल की।
 इसके अलावा 19 पदों पर पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज ईस्टवाल, कोषाध्यक्ष राकेश बिजल्वाण,  उपाध्यक्ष के दो पद राजकुमार राणा विनय भट्ट, संगठन महामंत्री दीपक धीमान, सह संगठन महामंत्री अमित आनंद, सह सचिव के दो पद घनश्याम जोशी, सोमपाल सिंह , प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश सैनी, सह मीडिया प्रभारी के दो पद आशीष नेगी अमित अमोली, गढ़वाल मंडल संयोजक के तीन सुदीप पंचभैया, भूपेश्वर पैन्यूली, शबनम कुरेशी और कुमाऊं मंडल संयोजक के 3 पदों पर नवीन चंद्र जोशी, अंजू बिष्ट, अनिल शाह सहित सोशल मीडिया प्रभारी स्वप्निल का निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया था।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष वर्मा तथा चुनाव अधिकारी सुनील गुप्ता और अवधेश नौटियाल के संयुक्त संयोजन व देखरेख में यह चुनाव संपन्न कराया गया।
 एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने जीत का जश्न मनाया तथा सामूहिक रूप से संकल्प व्यक्त किया कि वे सभी राज्य के हित में आम आदमी की आवाज को प्रमुखता से अपने अपने न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित करेंगे, साथ ही पत्रकार हितों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सुख दुख में हमेशा एकजुट रहेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर: शादी का झांसा देकर चार साल तक संबंध बनाने का आरोप, तीन दिन के धरने और आत्मदाह की कोशिश के बाद मुकदमा...

कालसी। 20 नवंबर 2026; नीरज उत्तराखंडी कोतवाली परिसर में तीन दिन तक चले धरने, हंगामे और आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने पीड़िता की...

पंचकर्म सहायकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 25 अभ्यर्थियों का चयन

50 पंचकर्म सहायकों ने लिया भाग, चार प्रतिष्ठित आयुर्वेद चिकित्सालयों एवं वेलनेस केंद्रों ने की प्रतिभागिता!भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत...

Related Posts