रुद्रप्रयाग फाटा सड़क दुर्घटना में 8 की मौत।   

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग पर कल रात पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण दो बाइक और एक कार खाई में गिर गई थी। जिससे अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
 पत्थरों के साथ कार गहरी खाई में जा गिरी थी। फाटा के पास चंडी धार मे हुई इस दुर्घटना में कल शाम 7:30 बजे एक कार और दो बाइक पत्थरों और मलबे के चपेट में आ गई थी। एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा रात को अंधेरा होने के कारण कार का पता नहीं चल पाया था।
 आज सुबह कार में सवार 5 लोग मृत पाए गए। चार पुरुष और एक महिला के शव कार से बरामद हुए हैं।
 पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू कार्य अभी जारी है। और भी लापता लोगों को ढूंढा जा रहा है। कार सवार दिल्ली तथा बाइक सवार ऋषिकेश के बताए जा रहे हैं, जो केदारनाथ से वापस लौट रहे थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts