डीएम की पहल से जगी उम्मीदें। ओखलकांडा और बेतालघाट में शुरू होगी टेली मेडिसिन सेवा

नैनीताल। जिलाधिकारी के प्रयास रंग लाने शुरू हो गए हैं। इस कड़ी में नैनीताल जनपद में टेलीमेडिसिन सेवा बहाल होने जा रही है। उन्होंने इसे अपनी प्राथमिकता में रखा है। बताते चलें कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओखलकाण्डा की टेली मेडिसिन सेवा तकनीकी कारणों से प्रभावित हो गई थी। इससे मरीजों को भारी समस्याओं […]

नैनीताल। जिलाधिकारी के प्रयास रंग लाने शुरू हो गए हैं। इस कड़ी में नैनीताल जनपद में टेलीमेडिसिन सेवा बहाल होने जा रही है। उन्होंने इसे अपनी प्राथमिकता में रखा है।
बताते चलें कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओखलकाण्डा की टेली मेडिसिन सेवा तकनीकी कारणों से प्रभावित हो गई थी। इससे मरीजों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों की समस्या को महसूस करते हुए अब डीएम ने ओखलकाण्डा की टेली मेडिसिन सेवा को ऋषिकेश स्थित एम्स से संबद्ध कराया है। हालांकि आगामी माह से ही टेली मेडिसिन सेवा सुचारू हो जाएगी, लेकिन तब तक 20 नवंबर से ओखलकांडा टेलीमेडिसन सेवा, सुशीला तिवारी अस्पताल से जोड़ दी जाएगी। जिससे ओखलकांडा और बेतालघाट के चिकित्सालय में लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।
इस संबंध में सुशीला तिवारी अस्पताल के सीएमएस डा. अरुण जोशी ने जिलाधिकारी की इस पहल पर अपनी सहमति जताई है।
कुल मिलाकर जिलाधिकारी सबिन बंसल के स्थानीय लोगों की समस्याओं के प्रति ऐसा समर्पण देख स्थानीय लोगों में खूब उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद है आगामी समय में डीएम जनपदवासियों की ऐसी तमाम समस्याओं को भी दुरुस्त करने के प्रयास करेंगे।

Also Read This

CIMS College of Law में लॉ कोर्सेज़ में प्रवेश का अंतिम अवसर, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

देहरादून। विधि के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए CIMS College of Law, देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के...

बड़ी खबर : यूनानी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, ₹1 करोड़ जुर्माना; बीयूएमएस की सीटों पर दाखिले पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित एकमात्र यूनानी मेडिकल कॉलेज पर बड़ी कार्रवाई की गई है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) ने उत्तरांचल यूनानी...

Related Posts