पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

पर्वतजन की खबर को फेसबुक ने क्यों किया ब्लॉक!

August 5, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare
Screenshot_
Screenshot_

शुक्रवार को सचिवालय में फेसबुक के बेहतर इस्तेमाल को लेकर उत्तराखंड के तमाम उच्चाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। फेसबुक के साउथ एशिया एरिया का कार्य देखने वाले पॉलिसी प्रोग्राम मैनेजर नितिन सलूजा ने यह प्रशिक्षण दिया। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री के साथ ही तमाम सचिव और विभागों के निदेशक भी शामिल हुए। फेसबुक के जरिए किस तरह से लोगों के साथ संवाद स्थापित किया जा सकता है तथा उनकी समस्याओं को कैसे तत्काल निस्तारित किया जा सकता है। इस तरह की तमाम चुनौतियों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि अफसरों को अपने विभागों के फेसबुक पेज बनाने होंगे और पेज पर तमाम योजनाओं की जानकारियां अपडेट करने से लोगों को लाभ होगा।
फेसबुक के पॉलिसी प्रोग्राम मैनेजर नितिन सलूजा जाहिर है कि यह कार्य निहायत कल्याणकारी दृष्टिकोण से फ्री में तो नहीं करेंगे। इसके पीछे फेसबुक का उद्देश्य विभागों के पेजों को बूस्ट करवाकर धन कमाना है। एक बार सरकारी विभागों के पेज बन गए तो अधिकारियों को इन्हें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए धन चुकाना होगा जो लगभग १२० रुपए से लेकर हजारों में हो सकता है। इसमें लगभग ६५ अथवा १२० रुपए में १४०० से १७०० लोगों तक विभाग अपनी पोस्ट पहुंचा सकते हैं।

Screenshot
Screenshot

संभवत: बिजनेस बनाए रखने और बढ़ाने के लिए फेसबुक अपने सिस्टम में इस बात के लिए आसानी से राजी हो सकता है, जिससे सरकार अथवा अधिकारियों को विचलित करने वाली पोस्ट आसानी से हटाई जा सकेंगी। जब फेसबुक को उत्तराखंड सरकार से बिजनेस मिलेगा तो उसे आम आदमी की ऐसी पोस्ट हटाने में भला क्या आपत्ति हो सकती है जो सरकारी सिस्टम को परेशान करने वाली हो।
उदाहरण के तौर पर ‘पर्वतजन’ ने अपनी वेबसाइट से एक खबर का लिंक फेसबुक पर डाला तो फेसबुक ने वह पोस्ट हटा दी। यह पोस्ट पर्वतजन की वेबसाइट www.parvatjan.com पर पढ़ी जा सकती है। यह खबर हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत के तमाम प्रयासों के विफल होने को लेकर थी तथा पर्वतजन के हरिद्वार ब्यूरो चीफ कुमार दुष्यंत द्वारा लिखी गई थी। इस खबर का टाइटिल ‘बहुत भागादौड़ी करता है ये डीएम…मगर!’ था। आप इसे पर्वतजन की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
अब तक तो सरकारें ही पर्वतजन की खबरों को ब्लॉक करती थी, अब फेसबुक भी यदि यह पोस्ट हटा रहा है तो अभिव्यक्ति का यह दौर वाकई चिंताजनक है।


Previous Post

फेसबुक पर लिखा अंट-शंट तो समझो गुरूजी की शामत

Next Post

वरुणावत पीड़ितों के हक पर डाका! विवाद, बवाल और सवाल!

Next Post

वरुणावत पीड़ितों के हक पर डाका! विवाद, बवाल और सवाल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: दून में चौकी प्रभारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..
  • हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार। एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • बिग ब्रेकिंग: चार IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। पढ़े ..
  • बड़ी खबर : जमीनी धोखाधड़ी के 29 मामले में मुकदमा दर्ज। पढ़ें पूरी खबर..
  • मनरेगा घोटाले में फंसे 50 ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक। फर्जी मजदूर हुए गायब
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!