पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home हेल्थ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित बेटा भी संक्रमित। हुए क्वारंटाइन। संपर्क वालों मे हड़कंप

August 29, 2020
in हेल्थ
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और उन के बेटे विकास भगत कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

  बंशीधर भगत के कल कोरोनावायरस संक्रमित होने की पुष्टि के लिए सैंपल लिए गये थे।  

बंशीधर भगत के बेटे को 3 दिन से बुखार होने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराकर उनकी जांच कराई गई तो उनकी रिपोर्ट कोरोनावायरस पॉजिटिव आई थी। भाजयुमो में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ विधायक प्रतिनिधि के पद पर तैनात विकास भगत के कोरोनावायरस  संक्रमित आनेेेेेे से पिछलेे दिनों विभिन्न्न कार्यक्रमों साथ रहे लोगों में अब हड़कंप मचा हुआ है।  बंशीधर भगत खुद भी काफी दिनों से कोरोनावायरस गाइड लाइन का मजाक बनाने पर लगे हुए थे।

काफी समय से बना रहे थे कोरोना का मजाक

बंशीधर भगत काफी लंबे समय से  सोशल डिस्टेंसिंग  और मास्क का मजाक तो बना ही रहे थे।  साथ में कोरोना को लेकर विभिन्न तरह के  बयान जारी करके चर्चा में थे। वह कभी बागियों की वापसी तो कभी हरिद्वार मंदिर में पूजा पाठ के लिए चर्चा में रहे।

यहां तक कि कांग्रेस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर पुलिस मेंं भी इसकी शिकायत की थी। व कार्यवाही न करने पर पुलिस पर भी दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया था।

बंशीधर भगत काफी लंबेेे समय से पार्टी के कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे तथा उनका यह बयान काफी चर्चा में रहा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना जिसको होना होता है, उसे हो जाता है, जिसको नहींं होता तो नहींं होता।

कोरोना से बचनेे के लिए वह मास्क के बजाय अक्सर गले मे हरा लाकेट लटका कर रखते थे।

वंशीधर की गृह प्रवेश पार्टी में शामिल थे कई दिग्गज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बेटे के पॉजिटिव आने पर खुद को सेल्फ क्वॉरेंटाइन कर लिया है लेकिन पिछले दिनों उनकी गृह प्रवेश पार्टी में शामिल लोगों में अब चिंता के बादल छा गए हैं।

बंशीधर भगत के  देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास 21 अगस्त को गृह प्रवेश पार्टी का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में उनके बेटे भी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया था और ना ही मास्क लगाने के नियमों का पालन किया गया था।

पार्टी में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री ,संगठन के नेता और पत्रकार भी थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ,प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और पत्रकारों में चिंता व्याप्त हो गई है।

इसी कार्यक्रम में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की भाजपा में वापसी हुई थी।


Previous Post

दस पीसीएस अफसरों के तबादले

Next Post

इधर चैंपियन प्रकरण और उधर मोदी मैजिक से उठा भरोसा। काम न होने से चिंतित भाजपा विधायकों की बैठकें शुरू

Next Post

इधर चैंपियन प्रकरण और उधर मोदी मैजिक से उठा भरोसा। काम न होने से चिंतित भाजपा विधायकों की बैठकें शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर : लुटेरी दुल्हन का फैला रायता, वारदात ऐसी उड़ जाएंगे आपके भी होश।
  • वीडियो: हेलीपैड नहीं, सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग! भौचक्के रह गए लोग, टला बड़ा हादसा
  • हादसा: मोरी-खाई में गिरा पिकअप। दो की मौत, एक गंभीर घायल..
  • ईद के दिन खूनी रंजिश: युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या। आरोपी ने खुद किया सरेंडर..
  • बड़ी खबर: जल संस्थान पर भारी यूयूएसडीए के भ्रष्टाचारी। अधूरी सीवर लाइनों से जलसंस्थान के माथे चिंता की लकीरें
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!