पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

वरुणावत पर्वत: आपदा के पर्यटन की तरफ एक कदम

September 5, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare
 गिरीश गैरोला/ उत्तरकाशी//

पर्यटन सचिव ने आपदा के दौरान डीएम रहते हुए दिया था डिजास्टर टूरिज्म का कांसेप्ट

पर्वतजन ने याद दिलाया पर्यटन सचिव को उनका संकल्प।

varunawat tourism (2)
varunawat tourism (2)

व्यापार मण्डल ने पर्वत पर वृक्षारोपण के साथ शुरू की पहल

पर्यटन विभाग को भेजेंगे अपने सुझाव

वर्ष 2003 मे उत्तरकाशी मे हुई वरुणावत त्रासदी ने देश और दुनिया को खूब डराया था किन्तु पर्वत के ऐतिहासिक उपचार के बाद तत्कालीन डीएम आर . मीनाक्षी सुंदरम जो अब पर्यटन सचिव है ने आपदा के अंदर से ही पर्यटन को विकसित करने का कंसेप्ट दिया था। अब व्यापार मंडल ने इस पहल पर काम करना शुरू कर दिया है।
 उत्तरकाशी व्यापार मण्डल के एक दल ने वरुणावत टॉप का सर्वे कर अपनी रिपोर्ट पर्यटन विभाग को भेज दी है।  डीएम उत्तरकाशी डॉ आशीष कुमार और विधायक गंगोत्री गोपाल रावत ने भी इसमे पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है।
व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सुभाष बडोनी ने बताया की पहाड़ों मे पर्यटन ही एक मात्र रोजगार का जरिया है।
 वरुणावत टॉप पर हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल कुफ़री की तर्ज पर पर्यटन विकसित किया जा सकता है। यहां सनराइज और सनसेट के दृश्य आलोकिक हैं।

varunawat tourism (3)
varunawat tourism (3)
यहां से पैरा ग्लाईडिंग की भी अपार संभावना है।इसके अलावा यहां झूले और कैंटीन स्थापित करके “वीक एंड पॉइंट” बनाया जा सकता है।यहां चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी गंगोत्री–यमनोत्री दर्शन के साथ पहाड़ी की सुंदरता के दर्शन कराये जा सकते हैं।
वरुणावत उपचार के दौरान बनी हुई सड़क की मरम्मत कर इसे ठीक कर यहां दो तरफ से घुड़सवारी का आनंद लेते हुए भी टॉप तक पहुंचा जा सकता है।
 पर्यटन से मिले राजस्व से वरुणावत उपचार की निगरानी भी की जा सकेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के भी अवसर मिल सकेंगे। वरुणावत पर्वत के चारों तरफ 33 करोड़ देवताओं का वास माना गया है और बनारस की तर्ज पर यहां भी इस पर्वत की वारुणी यात्रा मे हर वर्ष  हजारों  लोग उमड़ते हैं।
 संगरली की ग्राम प्रधान सुमति ने बताया कि वरुणावत पर पर्यटकों  को स्थानीय लोक संस्कृति के भी दर्शन कराये जा सकते हैं।
पिछले महीने “दयारा बटर फेस्टिवल” के दौरान उत्तरकाशी के दौरे पर पहुंचे पर्यटन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से हमने  बात की और आपदा से पर्यटन के उनके कंसेप्ट की याद उन्हे दिलाई तो सचिव ने पूरी तरह  से इस कार्य मे मदद का भरोसा  दिलाया है।
व्यापार  मण्डल ने पर्वत पर सजावटी पेड़ों का रोपण करने के बाद पूरे इलाके का सर्वे करके अपने सुझाव डीएम और विधायक के माध्यम से पर्यटन विभाग को भेजे हैं।
varunawat tourism (4)
varunawat tourism (4)

वर्षों से पुरखों द्वारा खोजे गए गंगोत्री, यमनोत्री केदारनाथ और बद्रीनाथ चार धाम यात्रा के अलावा उत्तराखंड के और अन्य खूबसूरत दृश्य अभी पर्यटन के मानचित्र पर आने बाकी हैं।

चार धाम यात्रा के साथ इस पर्यटक स्थल पर यात्री रुकेंगे तो होटल व्यवसाय के साथ स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति मे भी सुधार होगा।

Previous Post

असली बाबा करेंगे नकली बाबाओं का खुलासा! फर्जी संतों की बन गयी सूची

Next Post

डीएम आफिस के दम पर भभकी मार रहा ड्राइवर!!

Next Post

डीएम आफिस के दम पर भभकी मार रहा ड्राइवर!!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: दून में चौकी प्रभारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..
  • हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार। एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • बिग ब्रेकिंग: चार IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। पढ़े ..
  • बड़ी खबर : जमीनी धोखाधड़ी के 29 मामले में मुकदमा दर्ज। पढ़ें पूरी खबर..
  • मनरेगा घोटाले में फंसे 50 ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक। फर्जी मजदूर हुए गायब
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!