हाईकोर्ट के आदेश की अवेहलना करने पर सरकार को नोटिस

हाईकोर्ट के आदेश की अवेहलना करने पर सरकार को नोटिस रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2013 की आपदा में बही आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि को दोबारा स्थापित करने के अपने आदेश की अवहेलना करने पर राज्य सरकार से अवमानना की कार्यवाही करने का सवाल किया है। आज उच्च न्यायालय में […]

हाईकोर्ट के आदेश की अवेहलना करने पर सरकार को नोटिस

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वर्ष 2013 की आपदा में बही आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि को दोबारा स्थापित करने के अपने आदेश की अवहेलना करने पर राज्य सरकार से अवमानना की कार्यवाही करने का सवाल किया है। आज उच्च न्यायालय में वर्ष 2013 में केदारनाथ मंदिर के समीप बनी आदि गुरु शंकराचार्य की बह गई समाधि के पुनर्निर्माण को लेकर सुनवाई हुई।

दिल्ली निवासी आचार्य अजय गौतम द्वारा दायर की गई जनहित याचिका में दिए आदेशों की अवहेलना पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि के.मलिमथ और न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की खडीपीठ ने मामले को सुना। उच्च न्यायालय ने अपने 10 अक्टूबर 2018 को एक वर्ष में समाधि के पुनर्निर्माण का आदेश का पालन नहीं करने पर सुनवाई की।

खंडपीठ ने राज्य सरकार के खिलाफ कारण बताओ (सो कॉज) नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 14 जनवरी 2021 को होगी।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts