अफसर बिटिया के लिए कैबिनेट मिनिस्टर ने लिखी कविता

उत्तराखंड में प्रशंसकों के बीच मिस्टर कूल के नाम से पुकारे जाने वाले कैबिनेट मिनिस्टर प्रकाश पंत ने ऑफीसर्स टे्रनिंग एकेडमी चेन्नई से एक छोटी सी भावपूर्ण कविता लिखी है। आप भी पढि़ए क्या लिखा है प्रकाश पंत ने:- नन्ही कली अब बड़ी हो गई, माता-पिता की आंखों का उजियाला हो गई।। शिक्षित होकर जीवन […]

उत्तराखंड में प्रशंसकों के बीच मिस्टर कूल के नाम से पुकारे जाने वाले कैबिनेट मिनिस्टर प्रकाश पंत ने ऑफीसर्स टे्रनिंग एकेडमी चेन्नई से एक छोटी सी भावपूर्ण कविता लिखी है। आप भी पढि़ए क्या लिखा है प्रकाश पंत ने:-
नन्ही कली अब बड़ी हो गई,
माता-पिता की आंखों का उजियाला हो गई।।
शिक्षित होकर जीवन में विजेता हो गई,
भाई के हाथों में रक्षासूत्र बांधने वाली बिटिया,
आज देश की रक्षा के लिए तैयार हो गई।।
बिटिया आज माता-पिता के लिए अभिमान हो गई।।
इस कविता को सोशल मीडिया पर बहुत सराहा जा रहा है और उनके प्रशंसक उन्हें ढेरों बधाईयां दे रहे हैं।
वित्त मंत्री प्रकाश पंत की बेटी नमिता सेना में जज एडवोकेट जनरल बनी हैं। पूरे देश में सिर्फ चार लड़कियों का इसके लिए चयन हुआ है। उत्तराखंड से चयनित नमिता चेन्नई से बेसिक मिलिट्री टे्रनिंग के बाद आर्मी अफसर बनी हैं। नमिता के अफसर बनने पर उनके मूल गांव खड़कोट पिथौरागढ़ सहित राज्य में भी खुशी का माहौल है। नमिता ने वर्ष २०१२ में एलएलबी तथा २०१६ में एलएलएम करने के बाद एसएसबी क्वालिफाई किया था।
इससे पहले भी अक्टूबर २०१६ में जब प्रकाश पंत ने टे्रनिंग के लिए एयरपोर्ट पर बिटिया को विदा करते हुए एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी तो उसे भी काफी सराहा गया था।

Also Read This

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

बिग ब्रेकिंग: कर्णप्रयाग विवाद मामले में निहंग सिखों को मिली जमानत

चमोली/गोपेश्वर: उत्तराखंड के चर्चित कर्णप्रयाग निहंग मारपीट प्रकरण में चारों निहंग सिखों को बड़ी राहत मिली है। गोपेश्वर जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र...

Related Posts