तीन दिन बाद खुले कप्तान के ओंठ

गिरीश गैरोला उत्तरकाशी// महिला नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में तीन दिन बाद बोले पुलिस कप्तान। उत्तरकाशी में 13 सितंबर 17 को एक महिला नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद थाना कोतवाली में नामजद मामला पंजीकृत हुआ। अगले ही दिन 14 सितंबर को भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस  में मीडिया कर्मियों […]

गिरीश गैरोला उत्तरकाशी//

महिला नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में तीन दिन बाद बोले पुलिस कप्तान।

उत्तरकाशी में 13 सितंबर 17 को एक महिला नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद थाना कोतवाली में नामजद मामला पंजीकृत हुआ।

अगले ही दिन 14 सितंबर को भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस  में मीडिया कर्मियों ने बीजेपी के जिलाध्यक्ष राम सुंदर नौटियाल से उक्त वायरल वीडियो के बारे मे पार्टी की राय जाननी चाही तो उन्होंने उक्त महिला के  पार्टी का सददस्य होने से ही इनकार कर दिया। जब मीडिया कर्मियों ने बीजेपी की बैठक और मंचो पर उक्त महिला की उपस्थिति होने की बात कही तो बीजेपी के पास इसका कोई ठोस जबाब नही था।

उसके बाद पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में जानने के लिए पत्रकार  जब एसपी उत्तरकाशी सुखवीर सिंह के कार्यालय पंहुचे तो उन्होंने इस बारे में महिला आयोग का डर दिखा कर बात करने से ही इनकार कर दिया।

इतना ही नही पत्रकारों से सामान्य तौर पर की जाने वाली व्यवहारिकता भी नही निभाई। जबकि कई पत्रकार उनकी तैनाती के बाद पहली बार उनसे मिल रहे थे । गौरतलब है कि कप्तान ददनपाल के ट्रेनिंग में जाने के बाद नए कप्तान सुखवीर सिंह ने कार्यभार संभाला है।

पत्रकार कप्तान के  इस व्यवहार से अचंभित थे इससे भी ज्यादा अचंभा तब हुआ जब  घटना के तीन दिन बाद खुद कप्तान ने रविवार दिन पत्रकारों को बुलाकर उसी मामले में जुबान खोली । समझना मुश्किल नही है कि महिला आयोग से मामला बाहर निकल आया या ऊपरी हवा का असर कम हो गया है। अब बीजेपी की चुप्पी तो मामले से जुडाव को देखते हुए समझ आती है, पर कप्तान के बोल किसने बंद किए ये जानना दिलचस्प होगा!!

Also Read This

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

बिग ब्रेकिंग: कर्णप्रयाग विवाद मामले में निहंग सिखों को मिली जमानत

चमोली/गोपेश्वर: उत्तराखंड के चर्चित कर्णप्रयाग निहंग मारपीट प्रकरण में चारों निहंग सिखों को बड़ी राहत मिली है। गोपेश्वर जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र...

Related Posts