कानून के शब्द: पति ने ही तो मारा ,आखिर पति है तुम्हारा ! क्या पति को है पत्नी से मारपीट अधिकार ?

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल पोखडा :  सरकार ने भले ही महिलाओं के हित में बड़े बड़े कानून बनाये है, लेकिन तब भी महिला उत्पीड़न लगातार बढ़ रहे है| उत्तराखंड के पहाड़ो में पहले ऐसा नही होता था, लेकिन अब लगातार ऐसी घटनाएं होती जा रही है | आज आपको हम जनपद पौड़ी गढ़वाल के पोखडा […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

पोखडा : 

सरकार ने भले ही महिलाओं के हित में बड़े बड़े कानून बनाये है, लेकिन तब भी महिला उत्पीड़न लगातार बढ़ रहे है| उत्तराखंड के पहाड़ो में पहले ऐसा नही होता था, लेकिन अब लगातार ऐसी घटनाएं होती जा रही है |

आज आपको हम जनपद पौड़ी गढ़वाल के पोखडा ब्लॉक के भटकल गांव की अंजू देवी की आपबीती व उनके साथ हो रहे उत्पीड़न की कहानी बता रहे है|अंजू देवी की शादी 10 साल पहले मटकल गांव के बालकृष्ण पुत्र जनार्दन के साथ हुई थी|

 दो साल तक तो सब ठीक ही चल रहा था, लेकिन बालकृष्ण के अधिक शराब पीने के कारण घर में कलह शुरू हो गई|आपसी झगड़े ने मारपीट का रूप ले लिया| आये दिन बेचारी अंजू देवी पति की मार सहती रही |इसी दौरान उसके दो बच्चे हुये, लेकिन घर में बच्चे आने के बाद भी बालकिशन  नही सुधरा| 

विगत 28 मार्च से लगातार अंजू मार खा रही थी| उसने राजस्व पुलिस उप निरीक्षक से संपर्क किया,वहा पर कानूनगो भी मौजूद थे|  उन्होंने छूटते ही महिला को कहा कि, पति ने ही तो मारा ,आखिर पति है तुम्हारा ! तो क्या पति को ये अधिकार है कि, वो पत्नी को मारपीट सकता है | 

कानूनगो पटवारी ने महिला का न तो मेडिकल करवाना उचित समझा न ही उनका साथ देने की कोशिश की | जब कानून से अंजू देवी को मदद नहीं मिली तो उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र भारतीय से संपर्क किया और शैलेंद्र भारतीय ने अंजू देवी पर हो रहे अत्याचार की कहानी पर्वतजन को दी|

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts