अब स्वच्छता अभियान को भी मिलेगा न्याय

गिरीश गैरोला उत्तरकाशी// न्याय देने वाले भी उतरे मैदान मे उत्तरकाशी जिला न्यायालय मे जजों समेत सभी कर्मियों ने कैसा श्रमदान, सफाई और पौधारोपण देश भर  मे चल रहे स्वच्छता अभियान पखवाड़े में उत्तरकाशी जनपद न्यायाधीश श्री डीपी गैरोला, cjm मिथिलेश  झा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हेमंत राणा, सिविल जज अभिषेक श्रीवास्तव, मुंसिफ़ […]

गिरीश गैरोला उत्तरकाशी//

न्याय देने वाले भी उतरे मैदान मे

उत्तरकाशी जिला न्यायालय मे जजों समेत सभी कर्मियों ने कैसा श्रमदान, सफाई और पौधारोपण

देश भर  मे चल रहे स्वच्छता अभियान पखवाड़े में उत्तरकाशी जनपद न्यायाधीश श्री डीपी गैरोला, cjm मिथिलेश  झा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हेमंत राणा, सिविल जज अभिषेक श्रीवास्तव, मुंसिफ़ जज जूनियर डिवीजन श्री राजेश व्यास, न्यायिक मजिस्ट्रेट  मोहमद आरिफ, और सभी न्यायालयकर्मी शामिल रहे।

जिला जज श्री डीपी गैरोला ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय का अनुसरण करते हुए अपने  न्यायालय का काम पूर्ण करने के बाद न्याय विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों  ने श्रमदान और कोर्ट परिसर में  पौधरोपण किया।

इस दौरान पर्यावरणविद प्रताप पोखरियाल भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोर्ट परिसर मे अशोक, रुद्राक्ष, मौसमी, दालचीनी आदि औषधीय पेड़ लगाए गए हैं।

जिला जज ने इस अभियान मे सभी से जुड़ने की अपील की है। उन्होने कहा कि स्वच्छता अपने घर से शुरू करते हुए पूरे देश भर मे चलनी चाहिए और एक दिन के लिए नहीं बल्कि हर दिन होनी चाहिये।

Also Read This

बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्या के पति साहू को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत । दूसरी पीठ को भेजी याचिका

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। उत्तराखंड...

दावे बड़े, सुविधाएं बदहाल: शोपीस बना बीएसएनएल कार्यालय

विकासनगर। 28 अक्तूबर 2026,नीरज उत्तराखंडी पुराना सिम अपग्रेड कराने और नया सिम लेने के लिए त्यूणी के उपभोक्ता काट रहे विकासनगर के चक्कर, तीन...

Related Posts