28 वेंटिलेटर निजी अस्पतालों को बांटे लेकिन मरीजों को नहीं कोई राहत

सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से धूल फांक रहे 64 वेंटिलेटर बेड में से 28 को स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को बाँट दिए। वेंटिलेटर तो सरकारी ही हैं लेकिन निजी अस्पताल मरीजों को सरकारी वेंटिलेटर पर भी कुछ रहत देने को तैयार नहीं हैं । हरिद्वार के सरकारी अस्पतालों में 64 वेंटिलेटर बेड काफी […]

सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से धूल फांक रहे 64 वेंटिलेटर बेड में से 28 को स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को बाँट दिए। वेंटिलेटर तो सरकारी ही हैं लेकिन निजी अस्पताल मरीजों को सरकारी वेंटिलेटर पर भी कुछ रहत देने को तैयार नहीं हैं ।

हरिद्वार के सरकारी अस्पतालों में 64 वेंटिलेटर बेड काफी लंबे समय से धूल फांक रहे थे। स्टाफ न होने के कारण इन अस्पतालों में रखे वेंटिलेटर शुरू नहीं किये जा सके तो 28 वेंटिलेटर निजी अस्पतालों में दे दिए ।

सरकारी वेंटिलेटर होने के बाद भी मरीजों को कोई रियायत नहीं दी जा रही हैं ।स्वास्थ्य विभाग ने खुद इसकी पुष्टि की।

सीएमओ डॉ. एसके झा के मुताबिक,कोरोना की पहली लहर के बाद हरिद्वार के मेला अस्पताल में 22, बाबा बर्फानी में 28 और सिविल अस्पताल रुड़की में 14 वेंटिलेटर मशीन लाई गई थी। स्टाफ न होने के कारण इन अस्पतालों में रखे वेंटिलेटर शुरू नहीं किये जा सके हैं। 

उन्होंने बताया कि 28 वेंटिलेटर निजी अस्पतालों को दिए गए हैं। हालांकि चार्ज वो नियमानुसार ही ले रहे हैं लेकिन किसी को सरकारी वेंटिलेटर होने के नाते फ्री सुविधा या रियायत नहीं मिल पा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जो 28 वेंटिलेटर निजी अस्पतालों को दिए गए हैं। सिविल अस्पताल रुड़की से 10 वेंटिलेटर, जया मैक्सवेल और चार देहरादून में भेजे गए हैं। जबकि एसआर मेडीसिटी को छह, भूमानंद अस्पताल को पांच और आरोग्यम अस्पताल को तीन वेंटिलेटर दिए गए हैं।

Also Read This

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

Related Posts