पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

राशन  डीलरों की  हड़ताल को जिलों ने दिखाया ठेंगा 

October 3, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare
प्रदेश कार्यकारिणी पर जिलों की अनदेखी का लगाया आरोप
राशन डीलरों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल मे पहाड़ी जिले नहीं होंगे शामिल 
गिरीश गैरोला
सरकारी राशन डीलर एसोसिएसन की प्रांतीय  कार्यकारिणी के आह्वान पर सूबे मे हड़ताल के निर्णय से जिले की कार्यकारिणी ने असहमति जताई है।जिसके कारण हड़ताल का जिले  मे कोई असर  नहीं दिखाई  दिया।
सस्ता गल्ला  उचित दर की  दुकानों के उत्तरकाशी इकाई के जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह राणा ने प्रदेश कार्यकारिणी पर जिलों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि राशन डीलर की स्थानीय छोटी-छोटी  मांगों को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी  ने कभी कोई रुचि नहीं दिखाई।
  इतना ही नहीं प्रदेश भर मे हड़ताल के आह्वान के बड़े फैसले पर भी जिले से  कोई राय-मश्वरा नहीं किया गया और उन्हे इसकी  सूचना देना तक मुनासिब नहीं समझा गया। लिहाजा उन्होने  हड़ताल मे शामिल होने से ही इंकार कर दिया है।
गौरतलब है कि आदर्श राशनिंग डीलर्स वेल्फेयर सोसाइटी उत्तराखंड ने अपने पूर्व पत्र मे मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से भेंटवार्ता मे मिले भरोसे का जिक्र करते हुए 6 सितंबर 2017 को कैबनेट मे डीबीटी को मंजूरी  देने के विरोध मे 1 अक्तूबर से प्रदेश भर मे राशन डीलरों की हड़ताल की घोषणा की थी।
बताते चलें कि एक अप्रैल 2018 से एपीएल कोटे के राशन की सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते (डीबीटी)  मे भेज देने का प्राविधान किया गया है। उत्तरकाशी राशन डीलर संघ के जिला अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी की हड़ताल से अनभिज्ञता जताते हुए हड़ताल मे शामिल होने से साफ इंकार किया है।
 इतना ही नहीं उन्होने प्रदेश कार्यकारिणी पर जिलों की उपेक्षा का आरोप भी जड़ दिया है। राणा की माने तो जिले की मांगों को प्रदेश कार्यकारिणी अपने मांग  पात्र मे शामिल नहीं करती है और प्रदेश हड़ताल जैसे बड़े मुद्दों  पर जिलों की राय तक नहीं ली जाती है और न उन्हे इस बारे मे कोई सूचना ही दी जाती है।
 उन्होने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की तर्ज पर राज्य खाद्य योजना पर भी लाभांश 143 रु प्रति क्विंटल दिया जाना चाहिए था जो उन्हे केवल 18 रु प्रति क्विंटल  मिल रहा है किन्तु प्रदेश कार्यकारिणी ने इसे अपने मांग पत्र मे शामिल ही नहीं किया। लिहाजा वे हड़ताल मे शामिल नहीं होंगे। 
वहीं जिला पूर्ति अधिकारी ने भी स्वीकार किया कि जनपद ने कोई भी उचित दर की दुकान के डीलर हड़ताल पर नहीं है।

Previous Post

पौड़ी के बाद कोटद्वार मे दुष्कर्म,भीड़ ने की ठुकाई

Next Post

सीमांत सड़क को मिला नया कमांडर।पिछला टार्गेट बना चुनौति

Next Post

सीमांत सड़क को मिला नया कमांडर।पिछला टार्गेट बना चुनौति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: दून में चौकी प्रभारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..
  • हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार। एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • बिग ब्रेकिंग: चार IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। पढ़े ..
  • बड़ी खबर : जमीनी धोखाधड़ी के 29 मामले में मुकदमा दर्ज। पढ़ें पूरी खबर..
  • मनरेगा घोटाले में फंसे 50 ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक। फर्जी मजदूर हुए गायब
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!