लच्छीवाला में मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश

आज सुबह डोईवाला के लच्छीवाला में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने पर शव को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की लगी भीड़, सूचना मिलने पर डोईवाला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, यह घटना लछीवाला फ्लाईओवर के नीचे शिव मंदिर के पास हुई मृतक की लाश को सबसे पहले एक कचरा बीनने वाले […]

आज सुबह डोईवाला के लच्छीवाला में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने पर शव को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की लगी भीड़,
सूचना मिलने पर डोईवाला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, यह घटना लछीवाला फ्लाईओवर के नीचे शिव मंदिर के पास हुई मृतक की लाश को सबसे पहले एक कचरा बीनने वाले व्यक्ति द्वारा देखा गया था !

मृतक की लाश के पास एक आधार कार्ड बरामद हुआ , जिसमें मृतक की पहचान बृजवासी निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में की गई , मृतक का दाहिना हाथ टूटा हुआ है तथा सिर पर दाहिनी ओर चोट और खून लग रहा था , माना जा रहा है कि मृतक व्यक्ति लछीवाला फ्लावर से नीचे गिर गया होगा जिससे उसका सिर पत्थर से टकराने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस क्षेत्र अधिकारी अनुज कुमार, स्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह चीता पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे वे अपनी तफ्तीश शुरू की।

Also Read This

गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान। गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक का कारोबार

सहसपुर की दून गूजबेरी फार्म समूह की 10 महिलाओं ने त्योहारी सीजन में 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक...

बड़ी खबर: पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और बेटे पर 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,एसएसपी जो दी शिकायत

देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम की दुकानों के आवंटन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल...

Related Posts