बड़ी खबर : छह शिक्षक मिले कोरोना पॉजिटिव। मचा हड़कंप

एक विद्यालय के 6 शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव होने से विद्यालय में हड़कंप मच गया है।कोरोना की रफ्तार भले ही कम हो गई हो, लेकिन अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। कोरोना के नए मामलों के आने का सिलसिला जारी है। मामला, पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड स्थित गंगापुर विद्यालय में छह शिक्षक कोरोना […]

एक विद्यालय के 6 शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव होने से विद्यालय में हड़कंप मच गया है।कोरोना की रफ्तार भले ही कम हो गई हो, लेकिन अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। कोरोना के नए मामलों के आने का सिलसिला जारी है।

मामला, पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड स्थित गंगापुर विद्यालय में छह शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार महिलाएं शामिल है। इन सभी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।संक्रमित सभी शिक्षकों को आइसोलेट किया गया है।

शिक्षकों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब स्कूल के सभी स्टूडेंट्स की कोरोना जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की जांच की।जहां 102 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के सैंपल जांच के लिए गए हैं।

Also Read This

सीवर लाइन बंद होने से गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में 35 से अधिक परिवार परेशान, घरों पर मंडरा रहा खतरा

रिपोर्ट: लोकेंद्र रावत, गोपेश्वर, चमोलीचमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर की आदर्श कॉलोनी में नमामि गंगे परियोजना की सीवर लाइन बंद होने से 35 से अधिक...

गजब: डिजिटल इंडिया के दौर में यह गांवकर रहा मोबाइल नेटवर्क का इंतजार

गिरीश चंदोलाचमोली । डिजिटल इंडिया के दौर में जहां देश के अंतिम छोर तक मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के दावे किए जा रहे...

Related Posts