सेटेलाइट फोन के साथ दो विदेशी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती पुलिस को रविवार सूचना मिली कि तपोवन स्थित एक होटल से दो विदेशी पर्यटकों ने सेटेलाइट फोन से बात की है। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और विदेशियों के तलाश में जुट गई, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। संबंधित होटल पर पुलिस के पहुंचने के बाद मालूम […]

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती पुलिस को रविवार सूचना मिली कि तपोवन स्थित एक होटल से दो विदेशी पर्यटकों ने सेटेलाइट फोन से बात की है। इस पर पुलिस सक्रिय हुई और विदेशियों के तलाश में जुट गई, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया।

संबंधित होटल पर पुलिस के पहुंचने के बाद मालूम हुआ कि दोनों पर्यटक वहां से फूलों की घाटी चमोली जनपद के लिए निकल चुके हैं।

इस पर सोमवार को टिहरी पुलिस ने चमोली जिले की पुलिस से संपर्क कर घटनाक्रम की जानकारी दी। दोपहर बाद से दोनों जिलों की संयुक्त पुलिस टीम पर्यटकों को तलाशने में जुट गई। देर शाम चमोली पुलिस ने दोनों विदेशी नागरिकों को फूलों की घाटी स्थित बेस कैंप घांघरिया से गिरफ्तार कर लिया। चमोली की एसपी श्‍वेता चौबे ने इसकी पुष्टि की।

बताया कि उन्‍हें गोविंदघाट लाया जा रहा है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह इंग्लैंड निवासी है और ट्रैकिंग करने के लिए फूलों की घाटी जा रहे थे।यात्रा के दौरान संवाद के लिए वह सेटेलाइट फोन साथ लाए थे। सेटेलाइट फोन के भारत में प्रतिबंधित होने की उन्हें जानकारी नहीं थी। जिसके बाद पुलिस दोनों पर्यटकों की जांच में जुट गई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts