सावधान : फर्जी निकली एक लाख से अधिक शिक्षकों की नौकरी बांटने वाली वेबसाइट

डिजिटल इंडिया के इस दौर में डिजिटल धोखाधड़ी भी बढ़ती जा रही हैl युवा जहां रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं वहीं कुछ लोग इसका फायदा उठाकर उनके साथ धोखाधड़ी करने से बाज नहीं आ रहेl ताजा मामले के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों में एक लाख से अधिक […]

डिजिटल इंडिया के इस दौर में डिजिटल धोखाधड़ी भी बढ़ती जा रही हैl युवा जहां रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं वहीं कुछ लोग इसका फायदा उठाकर उनके साथ धोखाधड़ी करने से बाज नहीं आ रहेl

ताजा मामले के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों में एक लाख से अधिक पदों पर प्राइमरी टीचरों की भर्ती का नोटिफिकेशन दिखाने वाली वेबसाइट फर्जी निकली। ये वेबसाइट www.samagrashiksha.org सम्रग शिक्षा की सरकारी वेबसाइट की कॉपी करके बनाई गई थी और सीधी भर्ती के विज्ञापन नोटिफिकेशन भी दिए गए थे। नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क करीब एक हजार रुपए मांग रहे थे। 

भारत सरकार के सूचना प्रसारण विभाग ने जांच में इस वेबसाइट को पूरी तरह फर्जी पाया। साथ ही युवाओं को चेतावनी देते हुए ऐसी फर्जी वेबसाइटों से बचने की सलाह भी दी। समग्र शिक्षा की सरकारी वेबसाइट ये है https://samagra.education.gov.in/ देश में कई फर्जी वेबसाइट चल रही है जो रोजगार के नाम पर लोगों का झांसा देती है।  

Also Read This

बड़ी खबर : लाल धान पर बीमारी का संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

पौधे पीले पड़कर सूखने से उत्पादन में भारी गिरावट का खतरा, कृषि विभाग ने किया खेतों का निरीक्षणपुरोला/उत्तरकाशी, 25 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी रवांई घाटी...

बड़ी खबर : खड़िया खनन से कांपती जमीन, दरकते मकान; बागेश्वर में घरों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

बागेश्वर, 25 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  बागेश्वर जिले में खड़िया खनन अब केवल पर्यावरण का सवाल नहीं रह गया है, बल्कि लोगों के घर, जमीन और...

Related Posts