खुलासा : सता की हनक और ग्रामीणों की भूमि को कब्जाने के लिए भू-माफिया ने मंत्री जी से करा दिया भूमि पूजन और शिल्यान्यास

 

अनुज नेगी

पौड़ी।पहाड़ो में दिन प्रतिदिन भू-माफिया ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे है,मगर जिम्मेदार प्रशासन कुम्भकर्ण की नीँद से जागने का नाम नही ले रहा है। 

मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल विधानसभा के ग्राम बड़ेथ संतुधार का है।जहां पर हरियाणा प्रदेश के एक भू माफिया ने ग्रामीणों की 25 नाली जमीन पर जबरन कब्जा कर  अवैध रूप से निर्माण करा सुरु कर दिया है।

वही भू माफिया ने अवैध भूमि पर भूमि पूजन और शिलान्यास तक करा दिया है। 

आपको बता दें कि विधानसभा चौबट्टाखाल के ग्राम सभा बड़ेथ संतुधार के ग्रामीण डबल सिंह 30  जनवरी से प्रशासन व नेताओ के यहाँ जाते जाते थक गए,डबल सिंह कहते है। हरि स्वामी जो कि हरियाणा निवासी जो कि अज्ञात व्यक्ति जो कि अपने को पेशे से डॉक्टर कहता है,जिसने हमारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य सुरु कर दिया है।

डबल सिंह कहते है कि मैने प्रशासन के पट्टी पटवारी और मंत्री जी के जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी से इसकी शिकायत की थी कि कुछ बहार के अज्ञात व्यक्ति हमारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य कर रहे है।

पीड़ित डबल सिंह कहते है कि  मैने 30 जनवरी को मंत्री जी के पीआरओ राय सिंह नेगी जी से शिकायत की थी,कि जिस भूमि पर मंत्री जी शिल्यान्यास करने जा रहे है,वह भूमि हमारी है और जबरन हमारी भूमि पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य सुरु किया जा रहा है,कृपया आप उक्त भूमि पर मंत्री से भूमि पूजन ऒर शिल्यान्यास नही कराए

 

आपको बता दें कि जबकि उक्त भूमि डबल सिंह और उनके दो भाइयों के नाम दर्ज है,फिर कैसे में उक्त भूमि अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कैसे सुरु किया गया।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts